कौशाम्बी
छात्रा ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, कक्षा 8 की थी छात्रा
– स्कूली छात्रा ने रेलवे ट्रैक के बगल में साइकिल खड़ी की और स्कूल बैग रखा।
– प्रयागराज से कानपुर जा रही चौरी चौरा एक्सप्रेस ट्रेन के आगे छलांग लगा दी,मौके पर ही मौत
– स्कूली छात्रा के शरीर ट्रेन कि टक्कर से कई टुकड़ों में बंट गया।
– घटना की सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस और कोखराज थाना की पुलिस मौके पर पहुंची।
– स्कूल बैग में मिले आधार कार्ड और आई कार्ड से मृतका की शिनाख्त हुई।
– मृत छात्रा की पहचान निशा देवी पुत्री अदालती, निवासी महमदपुर थाना कोखराज के रूप में हुई।
– छात्रा जनहितकारी इंटरमीडिएट कॉलेज, चाकवन की कक्षा 8 की छात्रा थी।
– पुलिस ने आधार कार्ड के जरिए परिजनों को घटना की सूचना दी, जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया।
– परिजन रोते-बिलखते घटनास्थल पर पहुंचे। मृत छात्रा की बुआ मीना देवी भी मौके पर पहुंचीं।
– छात्रा के पिता मुंबई में काम करते हैं। वह घर पर अपनी मां और दो छोटे भाइयों के साथ रहती थी।
– पुलिस ने कानूनी लिखापढ़ी पूरी कर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
फिलहाल छात्रा के आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।








