सगाई से लौट रहे बाइक सवारों को ट्रैक्टर ने कुचला एक की मौत

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

 

कौशांबी-पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के पुनवार गांव के पास बुधवार को बाइक सवारों को ट्रैक्टर ने जोरदार टक्कर मार दिया जिससे एक युवक की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई है एक युवक और महिला गंभीर रूप से घायल है घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है रिश्तेदार के घर सगाई समारोह से लौट रहे लोगों की खुशियों का माहौल कुछ ही पल में दुखो में बदल गया, दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया है जिसकी तलाश पुलिस कर रही है

जानकारी के अनुसार कृष्ण कोरी उम्र 30 वर्ष पुत्र पप्पू कोरी, निवासी फतहीपुर थाना पश्चिम शरीरा अपनी पत्नी सुनीता देवी और मित्र मनोज कुमार पुत्र बीरबली के साथ सगाई समारोह में शामिल होकर अपने घर लौट रहे थे।जैसे ही बाइक सवार तीनों पुनवार गांव के पास पहुंचे सामने से आ रहे एक अनियंत्रित व तेज रफ्तार ट्रैक्टर अचानक उनकी बाइक से जा भिड़ा। टक्कर इतनी भीषण थी कि कृष्ण कोरी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि उनकी पत्नी सुनीता देवी और साथी मनोज गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। दुर्घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे मामले की सूचना थाना पुलिस को दी गई सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दोनों घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दोनों की हालत नाजुक बताई जा रही है।हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है। वहीं गांव में हादसे के बाद से शोक का माहौल है। खुशियों से लौट रहे परिवार पर अचानक टूटी इस त्रासदी ने सभी को स्तब्ध कर दिया।

 

 

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें