कन्नौज कारागार में भाई दूज पर विशेष कार्यक्रम आयोजित

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कन्नौज –

कन्नौज कारागार में पावन पर्व भाई दूज को बड़ी धूमधाम और अनुशासन के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कारागार में 373 महिला मुलाकातियों को 200 पुरुष बंदियों से और 5 पुरुष मुलाकातियों को महिला बंदियों से मुलाकात करायी गयी। मुलाकातियों के साथ कुल 170 बच्चे भी उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त 3 पुरुष और 2 महिला बंदियों की भी आपस में मुलाकात हुई।कारागार में भाई दूज पर्व के अवसर पर कैम्प लगाकर बैठने की समुचित व्यवस्था की गई तथा जलपान और मिठाई की भी व्यवस्था की गयी। सुरक्षा और स्वास्थ्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुराने और खुले में बिकने वाली मिठाइयों तथा घर के बने खाने पर प्रतिबंध लगाया गया। इसके स्थान पर बंदी कल्याणकारी कैंटीन के माध्यम से ताज़ा और सुरक्षित मिठाइयों की बिक्री की व्यवस्था की गयी, जिसमें बालूसाई की कीमत ₹100 प्रति किलो और गुलाब जामुन ₹200 प्रति किलो निर्धारित की गई। कैंटीन का 10 प्रतिशत लाभांश लिया गया।मुलाकातियों की सुविधा के लिए कारागार के अंदर और बाहर भैयादूज हेल्प डेस्क स्थापित किया गया और कारागार के बाहर स्वास्थ्य कैम्प भी लगाया गया। कारागार अधीक्षक श्री भीमसैन मुकुन्द ने कार्यक्रम का व्यक्तिगत रूप से निरीक्षण किया। उन्होंने मुलाकातियों व बंदियों से बातचीत कर किसी भी प्रकार की समस्या न होने की पुष्टि की। अंत में उन्होंने सभी बंदियों को अनुशासन और शांति बनाए रखने का संदेश दिया।भाई दूज के इस पर्व पर कारागार में सभी मुलाकातियों और कैदियों में उत्साह और खुशी देखने को मिली।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें