नैतिकता अनुशासन देश और राष्ट्र की प्रथम पाठशाला है संघ – विभाग प्रचारक ओम प्रकाश

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी-

आज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वारा शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में मंझनपुर कौशाम्बी नगर पालिका परिषद मंझनपुर नगर व,सराय अकिल में विजयदशमी उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम वक्ता के रूप में प्रतापगढ़ कौशाम्बी विभाग के विभाग प्रचारक ओमप्रकाश जी ने विजयादशमी पर्व और राष्ट्रीय स्वयसेवक संघ की स्थपना से लेकर 100 वर्ष की यात्रा मे संघ के द्वारा किए गए विभिन्न प्रकार के स्वतंत्रता आंदोलन में संघ की महत्वपूर्ण भूमिका सामाजिक राष्ट्रीय कार्यो के बारे में वर्णन करते हुए हिंदू समाज हिंदू संस्कृति हिंदू धर्म के लेकर वर्तमान की स्थिति को को ध्यान में रखकर सम्पूर्ण समाज को देश,राष्ट्र के हित स्वयंसेवक सबको लेकर एक साथ चलता है।

संघ के संस्थापक जन्मजात देशभक्त डॉक्टर हेडगेवार के जीवन की कई घटनाओं का उल्लेख करते हुए अब तक के इतिहार पर प्रकाश डाले। शताब्दी वर्ष मे संघ के द्वारा चलाएं जा रहे हैं विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम साथ ही पंच परिवर्तन सामाजिक समरसता,कुटुंब प्रबोधन,नागरिक कर्तव्य,स्वभाव जागरण स्वदेशी और पर्यावरण के संबंध में विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला। कार्यक्रम जिला प्रचारक शिवप्रसाद व धनंजय,संघचालक केदारनाथ,जिलाध्यक्ष भाजपा धर्मराज,जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि जितेंद्र कुमार,ज्ञानेंद्र,सूबेदार,दिलीप,विकास मणि,संजीव,अखिलेश जी महाराज,शारदा कृष्णा मोहन,आदि भारी संख्या मे स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें