नए स्कैन सेंटर से मरीजों को मिलेगी राहत सुविधा

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

प्रयागराज

झूंसी स्थित कटका चक्र चौराहे पर मरीजों को अब सीटी स्कैन की सुविधा मिलेगी। रविवार को स्कैनिंग सेंटर का उद्घाटन किया गया।
जिले के प्रसिद्ध सर्जन एवं वरिष्ठ चिकित्सक डॉ सुनील विश्वकर्मा, सिनर्जी स्कैनिंग सेंटर के संचालक प्रखर रवि टोनू व प्रबंधक पंकज सिंह ने संयुक्त रूप से सिनर्जी स्कैनिंग सेंटर का उद्घाटन किया।

प्रसिद्ध सर्जन एवं वरिष्ठ चिकित्सक डॉ सुनील विश्वकर्मा ने बताया कि सिनर्जी स्कैनिंग सेंटर गंगापार का पहला ऐसा अत्याधुनिक मशीनों से युक्त स्कैनिंग सेंटर है, जहां एक ही छत के नीचे सीटी स्कैन, अल्ट्रासाउंड, कलर डॉपलर, 2D इको, ईसीजी, पीडियाट्रिक एवं एडल्ट जांचे, हाई रेजोल्यूशन सोनोग्राफी, बायोप्सी समेत पैथॉलाजी की सभी जांचे उपलब्ध कराई गई है।

प्रबंधक पंकज शर्मा जी ने बताया कि इससे पहले जिले प्रयागराज के शहरी इलाकों में यह सुविधा उपलब्ध थी। वहां मरीजों को लंबा इंतजार करना पड़ता था। जिला मुख्यालय से गंगापार गांवों से लगभग 30 किलोमीटर दूर है। इस दूरी के कारण मरीजों को समय और पैसे दोनों की बर्बादी होती थी।

संचालक प्रखर रवि टोनू ने कहा कि इस सिटी स्कैनिंग सेंटर की शुरुआत से फूलपुर और हंडिया के मरीजों को अब शहर नहीं जाना पड़ेगा। वे अपनी जगह के नजदीक ही यह सुविधा प्राप्त कर सकेंगे।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें