कौशांबी
कौशांबी जिले के पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के नागचौरी का पूरा गांव निवासी 55 वर्षी पीआरडी जवान सुरेंद्र प्रसाद पांडे की ड्यूटी पर जाते समय मौत हो गई। मंगलवार की सुबह लगभग 9:00 हुआ साइकिल से मंझनपुर मेडिकल कॉलेज जा रहे थे जहां इन दिनों ड्यूटी लगी हुई थी। बताया जा रहा है कि गांव से कुछ दूरी पर नहर के पास पहुंचते ही अचानक वह गश खाकर सड़क पर गिर पड़े।
रास्ते से गुजर रहे लोगों ने जब उन्हें बेहोश देखा तो तत्काल परिवार को सूचना दी परिजन और ग्रामीण उन्हें आनन फानन में मेडिकल कॉलेज ले लेकर पहुंचे। जहां चिकित्साओ ने भर्ती कर इलाज शुरू किया लेकिन दोपहर के समय डॉक्टर ने उन्हें मृत्यु घोषित कर दिया।
अचानक हुई इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया सुरेंद्र प्रसाद पांडे अपने पीछे तीन बेटियां और एक बेटे को छोड़कर गए हैं पूरे गांव मेंशोक की लहर है।
Author: Up Head Line
Post Views: 33






