जीएसटी की कम दर से देश के ग्रोथ में आएगी तेजी- अवधेश चंद्र गुप्ता

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी-

विधानसभा सिराथू के ब्लॉक सभागार सिराथू में जीएसटी न्यू जेनरेशन रिफॉर्म के निमित्त आयोजित विधानसभा सम्मेलन को बतौर मुख्यातिथ काशी क्षेत्र से क्षेत्रीय उपाध्यक्ष व जिला प्रभारी अवधेश चंद्र गुप्ता, व जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने संबोधित किया।

मुख्यातिथि अवधेश चंद्र गुप्ता ने बताया कि जीएसटी न्यू जेनरेशन रिफॉर्म भारत सरकार द्वारा लागू किया गया एक बड़ा कर सुधार है,जिसका उद्देश्य रोज़मर्रा की ज़रूरी वस्तुएँ जैसे साबुन,शैंपू,टीवी,एसी पर टैक्स कम हुआ है,जिससे आम उपभोक्ताओं की बचत बढ़ेगी और आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को बढ़ावा मिलेगा इसी क्रम में जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने संबोधित किया कि जीएसटी न्यू जेनरेशन रिफॉर्म से घरेलू सामान की कीमतों में कमी से बचत को बढ़ावा मिल सकेगा उससे मध्यम वर्ग को बड़ी राहत मिली है उन्होंने बताया कि कम कर से लोगों की क्रय शक्ति बढ़ेगी अधिक खर्च से मांग और उत्पादन बढ़ेगा उत्पादन से रोजगार कि सृजित होगी और व्यापक कर आधार बनेगा उससे भविष्य में और भी कम कर संभव हो पाएगा स्वास्थ्य क्षेत्र में भी राहत दी गई है जैसे कैंसर उपचार,दवाइयों और स्वास्थ्य बीमा पर टैक्स समाप्त या कम किया गया है कृषि के क्षेत्र में भी जीएसटी की दर को कम कर किसानों को राहत प्रदान की गई है जीएसटी रिफॉर्म होने से सभी सेक्टर के लोगों को राहत मिली है केंद्र की मोदी सरकार ने टैक्स पर टैक्स देने की परंपरा को समाप्त किया है जीएसटी की नई दर लागू होने के बाद लोगों को मेडिकल इंश्योरेंस में भी राहत मिलेगी इस मौके पर कार्यक्रम संयोजक व जिला उपाध्यक्ष आशीष केसरवानी,ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सिराथू लवकुश मौर्य,नगर पंचायत सिराथू चेयरमैन राजेंद्र कुमार भोला यादव,शांति कुशवाहा,डीसीएफ चेयरमैन चंद्र दत्त शुक्ल,जिला मंत्री प्रदीप कुमार शीलू पाण्डेय,व्यापार मण्डल अध्यक्ष नीरज साहू,पुष्पेंद्र केसरवानी,दिनेश केसरवानी,कपूरचंद्र केसरवानी,मण्डल अध्यक्ष विनय पाण्डेय,मीडिया प्रभारी ज्ञानेन्द्र साहू सहित सम्मानित व्यापारीगण उपस्थित रहें।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें