श्रवण बाधित दिव्यांग यात्रियों की सुविधा हेतु परिवहन निगम ने चालकों-परिचालकों को दिया विशेष प्रशिक्षण

कौशांबी-

मंझनपुर: अपर प्रबंध निदेशक, उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के दिशा-निर्देश पर, अखिल उत्तर प्रदेश बधिर संस्था के महासचिव अमन सक्सेना के परिप्रेक्ष्य में दिव्यांग यात्रियों, विशेषकर श्रवण बाधित व्यक्तियों की सुविधा एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए चालकों एवं परिचालकों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया

कार्यक्रम में कौशांबी डिपो प्रभारी गंगा शंकर शर्मा,डिपो संचालक मनोज पाठक, संस्था के जनरल सेकेट्री अब्दुल मतीन, ज्वाइंट सेकेट्री मोहित शुक्ला, नदीम खान, आशीष कुमार यादव, आदित्य कुमार, ब्रह्मानंद पांडेय, रेशमा बानो, लवी सिंह, मोहम्मद कादिर खान सहित कई प्रशिक्षक उपस्थित रहे।इस प्रशिक्षण का उद्देश्य चालकों एवं परिचालकों को श्रवण बाधित यात्रियों के साथ संवाद, सहायता एवं आपात स्थिति में व्यवहार के लिए सजग करना था, जिससे समावेशी एवं सुरक्षित यात्रा का वातावरण सुनिश्चित हो सके।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More