समाजवादी पार्टी युवजन सभा जिलाध्यक्ष उधौश्याम यादव का जन्मदिन पूरे हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। बुधवार को युवजन सभा के जिलाध्यक्ष कार्यकर्ताओं के साथ मूरतगंज स्थित जनता हास्पिटल पहुंचे। वहां उन्होंने अस्पताल के डायरेक्टर मो.कैफ के साथ मिलकर भर्ती मरीजों को फल वितरित किया। उधौश्याम ने पर्यावरण के प्रति अपनी प्रतिबद्वता दिखाते हुए वृक्षारोपण भी किया। इस मौके पर मकबूल अहमद, सुधीर कुमार यादव, अखिलेश सिंह, कुंवर सिंह पटेल, मोहम्मद शाद और साहिल समेत जनता हॉस्पिटल के सभी स्टॉफ मौजूद रहे।

Author: Up Head Line
Post Views: 35






