लाठी-डंडों से युवक पर हमला, छह आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने लाठी-डंडा व लोहे की रॉड किया बरामद

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

कौशाम्बी – मंझनपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार को  एक युवक पर लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना की जानकारी पर कौशाम्बी पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार के निर्देश पर सक्रिय हुई मंझनपुर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए छह हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त लाठी डंडा और लोहे की रॉड भी बरामद की गई हैं।

मामला 30 सितंबर 2025 का है, जब अभिमन्यु उर्फ बब्लू ओझा पुत्र कृष्णा प्रसाद ओझा निवासी दशरथपुर विसारा थाना कोखराज ने तहरीर देकर बताया कि विपक्षियों ने उसे गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की नीयत से लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से बेरहमी से पीटा। हमले में वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा और उसे गंभीर चोटें आईं। पीड़ित की तहरीर पर थाना मंझनपुर में मुकदमा अपराध संख्या 322/25 धारा 191(2)/191(3)/352/351(2)/109 बीएनएस के तहत अभियोग दर्ज किया गया।

पुलिस अधीक्षक के आदेश के बाद मंझनपुर पुलिस टीम ने आरोपियों की तलाश तेज कर दी। इस बीच मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस ने छह अभियुक्तों को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से घटना में प्रयुक्त लाठी-डंडा और लोहे की रॉड बरामद हुई है।

गिरफ्तार आरोपियों में पुष्पेन्द्र पाण्डेय पुत्र संतोष कुमार पाण्डेय निवासी टेनशाह आलमाबाद, वेद पाण्डेय उर्फ वेद प्रकाश पाण्डेय पुत्र स्व. रामजी पाण्डेय निवासी हाजीपुर पतौना, वीरेन्द्र दिवाकर पुत्र पितई दिवाकर निवासी जाफरपुर महावा थाना पश्चिम शरीरा, सर्वेश पटेल पुत्र पन्ना लाल निवासी सोनारन का पुरवा अंबाबा पश्चिम थाना मंड़ानपुर, शिवम पाण्डेय पुत्र सुशील पाण्डेय निवासी हर्रायपुर थाना संदीपनघाट और मुकुल उपाध्याय पुत्र अनिल उपाध्याय निवासी बलकरनपुर थाना संदीपनघाट शामिल हैं।

मंझनपुर पुलिस ने सभी आरोपियों को आवश्यक विधिक कार्यवाही पूरी करने के बाद न्यायालय भेज दिया है। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई ने पूरे क्षेत्र में संदेश दिया है कि अपराधी चाहे कितने भी प्रभावशाली क्यों न हों, कानून से बच नहीं सकते।

मंझनपुर थाना प्रभारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि मारपीट मामले में 6 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें