बिजली कटौती, उर्वरक की कमी और पर्याप्त मात्रा मे उन्नतशील बीजों के वितरण के मुद्दो को लेकर बिफरे किसान

कौशाम्बी-

जिला पंचायत सदन की बैठक में बिजली, पानी, उर्वरक का किसान नेता ने उठाया था मुद्दा, नही हुआ समाधान

किसानो की समस्यायों का समुचित समाधान नहीं हुआ तो होगा धरना प्रदर्शन…. अजय सोनी

समर्थ किसान पार्टी के तत्वावधान में एक अक्टूबर बुधवार को पार्टी की मासिक बैठक पार्टी नेता अजय सोनी की अध्यक्षता में सिराथू ब्लॉक के ग्राम उदहिन बुजुर्ग में हुई। बैठक में किसानो ने बिजली, पानी और उर्वरक का मुद्दा उठाया। मामले में अजय सोनी ने कहा कि किसानो की बिजली, पानी और उर्वरक की समस्यायों का समुचित समाधान नहीं हुआ तो सैकड़ों किसानो के साथ जिला मुख्यालय मंझनपुर में धरना प्रदर्शन किया जायेगा।

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत एक अक्टूबर बुधवार को समर्थ किसान पार्टी की मासिक बैठक सिराथू ब्लॉक के ग्राम उदहिन बुजुर्ग में हुई। भारी बारिश के चलते बैठक का आयोजन मुख्यालय मंझनपुर के बजाय सिराथू ब्लॉक के ग्राम उदहिन बुजुर्ग में किया गया था। इस अवसर पर अजय सोनी ने कहा कि हाल ही में जिला पंचायत सदन की बैठक में बिजली कटौती, समितियों में उर्वरकों की किल्लत और आलू, गेहूं, चना, मटर, सरसों आदि के उन्नतशील बीज किसानो को जरूरत के हिसाब से बहुत कम मात्रा में मिलने का मेरे द्वारा मुद्दा उठाया गया था।

अजय सोनी ने बताया कि जिला पंचायत सदन की हाल ही में हुई बैठक में उद्यान विभाग द्वारा किसानो को पर्याप्त मात्रा आलू के उन्नतशील बीज के वितरण हेतु प्रदेश सरकार से कौशांबी जनपद का लक्ष्य बढ़वाने हेतु मांग करना, बिजली की कटौती रोकने और समितियों से समुचित मात्रा में किसानो को उर्वरकों की आपूर्ति किए जाते की मांग की गई थी जिसपर मौके पर रहे अधिकारियों ने जल्द ही समुचित समाधान करने की बात कही थी लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हुआ। इस संबंध में अजय सोनी ने कहा कि किसानो के हित में बिजली, पानी और उर्वरक की समस्यायों का जल्द समुचित समाधान नहीं हुआ तो सदन के साथ ही अब सड़क पर उतरकर सैकड़ों किसानो के साथ जिला मुख्यालय मंझनपुर में धरना प्रदर्शन किया जायेगा। इस अवसर पर इंद्र कुमार सिंह, ओम प्रकाश मौर्य, विजय सोनी, सतीश तिवारी, रमेश केसरवानी, जुम्मन अली आदि मौजूद रहे।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More