चित्रकूट दर्शन के लिए ई रिक्शा से जा रहे श्रद्धालुओं को लोडर गाड़ी ने मारी टक्कर,हादसे में मां बेटे की मौत,6 अन्य घायल

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी,

 

कौशाम्बी जिले में चित्रकूट दर्शन के लिए ई रिक्शा से जा रहे श्रद्धालुओं को लोडर गाड़ी ने जोरदार टक्कर मार दी,ई रिक्शा पर सवार दस में से आठ लोग गंभीर घायल हो गए,हादसे में मां और बेटे की दर्दनाक मौत हो गई,जबकि अन्य 6 घायलो को इलाज के लिए डायल 112 की गाड़ियों और एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया है,दोनों मृतक सहित सभी लोग महेवाघाट थाना क्षेत्र के पलरा सरसवा के रहने वाले बताए जा रहे है।

घटना महेवाघाट थाना क्षेत्र के ग्राम शाहपुर की है जहा ई रिक्शा एवं पिकअप के बीच भिड़ंत हो गई है, जिसमें ई रिक्शा सवार 08 लोग घायल हो गए, घटना की सूचना पर तत्काल सीओ कौशाम्बी थाना महेवाघाट पुलिस टीम के साथ मौके पहुंचकर घायलों को उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया, जहां पर मां और बेटे की मृत्यु हो गई।

पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और विधिक कार्यवाही में जुटी हुई है।वही घटना के बाद फरार लोडर गाड़ी की तलाश के लिए Cctv कैमरों को खंगाला जा रहा है।

 

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें