स्वास्थ्य नारी सशक्त परिवार कार्यक्रम के निमित्त निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का जिलाध्यक्ष ने फीता काटकर किया शुभारंभ

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी-

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर चलाए जा रहे सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत स्वास्थ्य नारी सशक्त परिवार कार्यक्रम के निमित्त विधानसभा मंझनपुर के सीएचसी मंझनपुर व सरसंवा में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने फीता काट कर शुभारंभ किया।

जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने शुभांरभ कर निशुल्क स्वास्थ्य शिविर के बारे में जानकारी दी कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किया गया व्यापक स्वास्थ्य नारी सशक्त परिवार अभियान ( एसएनएसपीए ) एक महत्वपूर्ण स्वास्थ्य अभियान है जो 2 अक्टूबर,2025 को गांधी जयंती तक चलेगा यह स्वच्छ भारत अभियान जैसे परिवर्तनकारी सरकारी कार्यक्रमों की विरासत पर आधारित है,तथा पूर्व राष्ट्रीय स्वास्थ्य सर्वेक्षणों में पहचाने गए मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य में महत्वपूर्ण अंतरालों को दूर करने के लिए राष्ट्रव्यापी स्वास्थ्य और स्वच्छता अभियानों की गति का लाभ उठाता है स्वास्थ्य नारी सशक्त परिवार अभियान को मौजूदा सरकारी योजनाओं जैसे मिशन शक्ति,जो महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण पर केंद्रित है,और पोषण 2.0 ,जिसका उद्देश्य महिलाओं और बच्चों में कुपोषण का मुकाबला करना है,के साथ रणनीतिक रूप से संरेखित किया गया है इस मौके पर मुख्यचिकित्सा अधिकारी,सीएचसी चिकित्सा अधिकारी,जिला मंत्री शीलू पाण्डेय,नगर पालिका परिषद मंझनपुर अध्यक्ष वीरेंद्र सरोज फौजी,नीतू कनौजिया सहित सम्मानित पार्टी पदाधिकारीगण,मण्डल पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें