विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल में पूजी गईं कन्याए
चायल तहसील के काजीपुर स्थित विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को नवरात्रि के प्रसंग में नव दुर्गा के मध्य में नौ कन्याएं पूजी गई। प्रधानाचार्य रवि प्रकाश ओझा और वरिष्ठ शिक्षक राकेश मालवीय ने कन्याओं के पैर धोकर उनको अंग वस्त्र देते हुए माथे पर टीका लगाकर प्रसाद दिया।
प्रधानाचार्य रवि प्रकाश ओझा ने मां भगवती से शिक्षा और बहुमुखी विकास की कामना की। नवरात्र के अवसर पर स्कूल में नौ कन्याओं की पूजा की गई। कन्या पूजन के बाद कार्यक्रम सुचारु रूप से संपन्न हुआ। उत्थान संस्था के सचिव डा.केके तिवारी, अध्यक्ष धीरेंद्र कुमार और मैनेजिंग डायरेक्टर अभिषेक तिवारी ने इस अवसर पर विद्यालय परिवार को बधाई दी। जिला पंचायत सदस्य मीनू योगेश साहू और अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष शिवमूरत उर्फ भैय्यन पासी ने भी कन्याओं के पैर धोकर और अंग वस्त्र देकर प्रसाद दिया। इस अवसर पर बलदाऊ पांडे, पीटीआई नकुल तिवारी, ब्रह्मप्रकाश शुक्ला, सुधा पांडे और अनुराग समेत पूरा विद्यालय परिवार मौजूद रहा।







