*पण्डित दीनदयाल उपाध्याय ने भारत को केवल एक दृष्टि ही नहीं,बल्कि एक मार्ग भी दिया-महापौर गणेश केसरवानी

कौशाम्बी-

भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में पण्डित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के निमित्त आयोजित जिला संगोष्ठी को बतौर मुख्यातिथ प्रयागराज से महापौर उमेश कुमार गणेश केसरवानी,जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य,निवर्तमान सांसद विनोद कुमार सोनकर ने संबोधित किया।

मुख्यातिथि गणेश केसरवानी ने पण्डित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि पण्डित दीनदयाल उपाध्याय का जीवन बहुत कठिनाइयों से भरा रहा उनके माता पिता का निधन बाल्यावस्था में ही हो गया था वे विलक्षण छात्र थे पर उन्होंने सत्ता,धन या भौतिक सुख का मार्ग नहीं चुना उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक बनकर स्वयं को पूर्णतः राष्ट्रसेवा को समर्पित कर दिया उनका जीवन सादगीपूर्ण,तपस्वी जैसा था,हर क्षण मातृभूमि के लिए समर्पित था। ऐसी तमाम बातों को विस्तार से बताया इसी क्रम में जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने संबोधित किया कि आज हम केवल उनकी जयंती का उत्सव नहीं मना रहे हैं, बल्कि उनके विचारों को भी स्मरण कर रहे हैं उनके जीवन से हमें यही सीख मिलती है कि भारत को अपनी आत्मा,अपनी संस्कृति और अपनी परंपराओं के सहारे ही आगे बढ़ना है पण्डित दीनदयाल उपाध्याय ने भारत को केवल एक दृष्टि ही नहीं बल्कि एक मार्ग भी दिया वह मार्ग एकात्म,मानववाद का यह दर्शन केवल सिद्धांत नहीं हैं यह हमारी सनातन भारतीय संस्कृति की आत्मा है जो जीवन के हर आयाम में संतुलित और समरसता का संदेश देता है ऐसी तमाम बातों को विस्तार से बताया इस मौके पर निवर्तमान सांसद विनोद कुमार सोनकर,निवर्तमान विधायक मंझनपुर लाल बहादुर,सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम संयोजक व जिला महामंत्री ब्रम्ह प्रसाद त्रिपाठी,जिला महामंत्री संजय जायसवाल,दीप चंद्र दिवाकर,जिला उपाध्यक्ष अरविंद द्विवेदी,आशीष केसरवानी,अजय पाण्डेय,डीसीएफ चेयरमैन चंद्र दत्त शुक्ल,नगर पालिका परिषद मंझनपुर अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार सरोज फौजी,कविता पासी, निवर्तमान मीडिया प्रभारी मा.उपमुख्यमंत्री भोलेशंकर कुशवाहा सहित सम्मानित मण्डल अध्यक्षगण, कार्यकर्तागण उपस्थित रहें।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More