पत्नी ने कर दी पति की पिटाई,शोसल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

रिपोर्ट शकील अहमद -बिजनौर-

कोतवाली शहर क्षेत्र के राजकीय बालक इंटर कॉलेज के पास गुरुवार की सुबह उस वक्त एक हाई वोल्टेज ड्रामा हो गया जब एक पत्नी ने अपने पति की बीच सड़क पर गिरेवान पकड़कर जमकर पिटाई कर डाली। इस दौरान काफी संख्या में लोगों के भीड़ मौके पर जमा हो गई । मारपीट की लाइव वीडियो किसी ने अपने मोबाइल में कैद कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी।

दरअसल पूरा मामला बिजनौर कोतवाली शहर क्षेत्र के राजकीय बालक इंटर कॉलेज के पास का है जहां गुरुवार की सुबह करीब 7:45 बजे उस वक्त एक हाई वोल्टेज ड्रामा हो गया। जब एक पत्नी ने अपने पति की बीच सड़क पर गिरेबान पकड़कर जमकर धौल पूजा कर डाली । इस दौरान काफी देर तक हंगामा होता रहा काफी संख्या में लोगों के भीड़ मौके पर जमा हो गई।

बातया जा रहा है की माजिद नूरपुर थाना क्षेत्र के का रहने वाला है और वह पेंटर का काम करता है उसकी शादी किरतपुर थाना क्षेत्र के किथोड़ा गावँ की रहने वाली आफरीन के साथ 7 साल पहले शादी हुई थी महिला का आरोप है कि उसका पति उसकी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डालता है और उसे मोबाइल भी इस्तेमाल नहीं करने देता है आज सुबह वह अपनी मौसी के यहां रुकी हुई थी तो 4:00 बजे वह उसे वहां से जबरदस्ती लेकर के आ गया और उसे मारने की धमकी देने लगा। महिला का आरोप है कि 6 महीने से उसका पति उसे छोड़कर गया हुआ था उसको बच्चों का भी कोई ऐसी फिक्र नहीं थी
वह खुद ही अपने बच्चों को मां के यहां रहकर पाल रही है काफी देर तक हंगामा चलता
आफरीन के तीन बच्चे है जिसको वह मेहनत मजदूरी करके देहरादून में किराए का कमरा लेकर पाल रही थी तभी पति माजिद उसका आधार कार्ड लेकर देहरादून से भाग आया जिससे मालिक मकान ने आफरीन को निकाल दिया वह बेघर हो गई
इस घटना के बाद 112 पर कॉल की तो पुलिस ने दोनों को महिला थाने भेज दिया
बाइट आफरीन पत्नी

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें