जिलाधिकारी के जनता दर्शन में मुन्नी देवी ने प्रार्थना पत्र देकर राशन कार्ड व पेंशन दिलाये जाने की मांग की

कौशाम्बी-

जिलाधिकारी ने जिलापूर्ति अधिकारी एवं समाज कल्याण अधिकारी को तत्काल राशन कार्ड/पेंशन का लाभ देने के दिए निर्देश

जिलापूर्ति अधिकारी एवं समाज कल्याण अधिकारी ने आवश्यक कार्यवाही कर  को किया लाभान्वित

जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी के जनता दर्शन में मुन्नी देवी निवासी ग्राम-विरनेर ने  पत्र देकर अपनी समस्या बताते हुए राशन कार्ड एवं वृद्धा पेंशन दिलाये जाने की माग की।
जिलाधिकारी ने  मुन्नी देवी की समस्या को गम्भीरता से सुनकर जिला समाज कल्याण अधिकारी को आवश्यक कार्यवाही करते हुए तत्काल पेंशन का लाभ देने एवं जिलापूर्ति अधिकारी को राशन कार्ड निर्गत किए जाने के निर्देश दिए।
जिला समाज कल्याण अधिकारी द्वारा तत्काल  का फार्म ऑनलाइन कराकर पेंशन से लाभान्वित कर दिया तथा जिलापूर्ति अधिकारी द्वारा तत्काल आवश्यक कार्यवाही करते हुए प्रार्थिनी को राशन कार्ड से लाभान्वित किया गया।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More