साबरीन बानो से सीता बन प्रेमी अभिषेक के साथ रचाई शादी, दुर्गा मंदिर में लिए सात फेरे

 

हिंदू रक्षा समिति के तत्वाधान में आयोजित हुआ कार्यक्रम

कौशाम्बी- जिले के मंझनपुर स्थित मां दुर्गा मंदिर में एक अनूठी प्रेम कहानी ने सभी का ध्यान खींचा, जब शाबरीन बानो ने हिंदू रीति-रिवाज से अपने प्रेमी अभिषेक सोनी के साथ विवाह रचाया। शाबरीन, जो अब सीता के नाम से जानी जाएंगी, ने अपने नौ साल पुराने प्रेम संबंध को विवाह के बंधन में बांधकर एक नई शुरुआत की। यह विवाह हिंदू रक्षा समिति के संयोजक वेद प्रकाश सत्यार्थी की मौजूदगी में विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ।
कड़ा धाम क्षेत्र के गौसपुर गांव की रहने वाली शाबरीन बानो ने बताया कि उन्हें हिंदू धर्म शुरू से ही बहुत पसंद था। उन्होंने कहा, “हिंदू धर्म में औरतों की बहुत इज्जत होती है। मैंने इसे दिल से अपनाया और अभिषेक के साथ नई जिंदगी शुरू करने का फैसला किया।” वहीं, देवीगंज निवासी अभिषेक सोनी ने भी अपनी प्रेमिका के इस फैसले का सम्मान करते हुए उनके साथ जीवनभर साथ निभाने का वादा किया।
मां दुर्गा मंदिर में मंत्रोच्चार के बीच दोनों ने सात फेरे लिए। इस अवसर पर भुवनेश्वर तिवारी, विनोद विश्वकर्मा, वीरेंद्र दिवाकर, ओम पांडे, अंकित दिवाकर, अनुज प्रताप सिंह, आशीष पांडे, दीपक मौर्य, सुनील गर्ग, पुष्पेंद्र पांडे, मनीष पंडित, कार्तिकेय, आशीष शुक्ला, बसंत पांडे, शिव तिवारी, शाहिद सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। विवाह समारोह में शामिल लोगों ने नवदंपति को आशीर्वाद दिया और उनकी प्रेम कहानी की जमकर सराहना की।
यह प्रेम विवाह इलाके में चर्चा का विषय बन गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि शाबरीन और अभिषेक की यह कहानी प्रेम और समर्पण का प्रतीक है, जो धर्म और संस्कृति की सीमाओं को पार करती है। हिंदू रक्षा समिति ने भी इस विवाह को सामाजिक एकता का उदाहरण बताया। यह जोड़ा अब अपने नए जीवन की शुरुआत कर रहा है, और उनकी कहानी कई लोगों के लिए प्रेरणा बन रही है।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More