सदस्य, उ0प्र0 राज्य महिला आयोग एवं जिलाधिकारी ने बालिकाओं की साइकिल रैली को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

कौशाम्बी-

सदस्य, उ0प्र0 राज्य महिला आयोग प्रतिभा कुशवाहा एवं जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने मिशन शक्ति अभियान फेज-05 के तहत् आयोजित बालिकाओं की साइकिल रैली को कलेक्ट्रेट परिसर से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।
जिला प्रोबेशन अधिकारी मंतशा बानों ने बताया कि मिशन शक्ति फेज-05 का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं के स्वावलम्बन के लिए, उन्हें जन-कल्याणकारी योजनाओं के साथ जोड़ना व उनके साथ हो रहें भेदभाव को खत्म करना है। रैली के माध्यम से बेटी बचाओ-बेटी पढाओं के प्रति आम-जनमानस को जागरूक करने के साथ ही जन्म मृत्युदर, लिंगानुपात, स्कूल ड्राप आउट, बाल विवाह, लैंगिक शोषण, संस्थागत प्रसव, साक्षारता दर तथा बच्चों के प्रति हिंसा आदि विषयों को समाज के सामने रखते हुये जागरूक किया गया।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी, डायट प्राचार्य निधि शुक्ला, जिला कार्यक्रम अधिकारी, श्रम प्रवर्तन अधिकारी एवं महिला कल्याण विभाग से हब फॉर इम्पावरमेन्ट की टीम व मिशन वात्सल्य विभाग के अधिकारी व कर्मचारी तथा अधिक संख्या में बालक बालिकायें उपस्थित रहीं।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More