कौशाम्बी-
जनहित, लोक कल्याण और क्षेत्र का विकास ही मेरे जीवन का एकमात्र मिशन… अजय सोनी
समर्थ किसान पार्टी के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य अजय सोनी ने 23 सितंबर मंगलवार 11 बजे सिराथू ब्लॉक के ग्राम जियापुर (खनवारी) में दलित बस्ती में नए सीसी मार्ग का शुभारंभ किया। इस अवसर पर गंगाजल, पुष्प, धूप, दीप के साथ भूमिपूजन कर एवं नारियल फोड़कर और लड्डू बांटकर अजय सोनी द्वारा कार्य शुभारंभ किया गया।
इस संबंध में अजय सोनी ने बताया कि मेरे द्वारा साल 2023 में सिराथू ब्लॉक के ग्राम जियापुर (खनवारी) के दलित बस्ती के लिए नए सीसी मार्ग निर्माण हेतु कौशांबी जिला पंचायत में प्रस्ताव दिया गया था। प्रस्ताव के सदन द्वारा स्वीकृत होने के बाद साल 2025 में इस सीसी मार्ग के निर्माण हेतु कौशांबी जिला पंचायत द्वारा टेंडर प्रक्रिया पूरी हुई। तदूपरांत आज मेरे द्वारा इस मार्ग के निर्माण हेतु शुभारंभ किया गया है।
इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य अजय सोनी ने कहा कि मेरे द्वारा अपने जिला पंचायत क्षेत्र के प्रत्येक गांव में जनहित और लोक कल्याण में तमाम कार्य जैसे हाईमास्ट लाइट, नाली निर्माण, नाला निर्माण, इंटरलॉकिंग मार्ग निर्माण, सीसी मार्ग निर्माण आदि करवाए जा चुके हैं और अभी भी करवाए जा रहे हैं। आगे भी इसी तरह तमाम कार्य करवाए जायेंगे।
इसी के साथ अजय सोनी ने कहा कि न केवल कौशांबी जिला पंचायत द्वारा बल्कि अन्य कई विभागों द्वारा मैं अपने क्षेत्र के विकास एवं लोक कल्याण के लिए प्रयासरत रहता हूं जिससे मेरे क्षेत्र का विकास हो रहा है। इसी क्रम में अजय सोनी ने कहा कि जनहित, लोक कल्याण और क्षेत्र का विकास ही मेरे जीवन का एकमात्र मिशन है। मैं पूरी ईमानदारी और मानवता के साथ अपने क्षेत्र के विकास और जनसेवा के लिए कार्य कर रहा हूं और आगे भी इसी तरह करता रहूंगा। इस मौके पर ग्राम प्रधान लवकुश चौरसिया, गुरु प्रसाद सरोज, बिनोद सरोज, विजय सरोज, हरिश्चंद्र सरोज, सुखलाल सरोज, राजेश गौतम, रोहन गौतम आदि तमाम ग्रामीण और कौशांबी जिला पंचायत कर्मी मौजूद रहे।






