दुर्गा माता पंडाल में आरती के दौरान माइक में करंट उतरने से एक की मौत

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशांबी

मोहब्बत पुर पाइंसा थाना क्षेत्र के भैरमपुर गांव में एक दर्दनाक हादसा सामने आया। मुकेश कुमार के दरवाजे पर स्थापित दुर्गा माता के पंडाल में देर रात आरती के दौरान माइक में करंट उतरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और दूसरा झुलस गया।

घटना के समय गांव के उमेश कुमार उर्फ बचान और अजय कुमार अलग-अलग माइक से आरती गा रहे थे। अचानक दोनों माइक में करंट आ गया। करंट लगने से अजय कुमार छिटककर दूर जा गिरे। उमेश कुमार भी जमीन पर गिर पड़े और उनके सीने पर माइक गिर गया।

उमेश कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने उन्हें निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घायल अजय कुमार को सिराथू के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उमेश के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। इस दुर्घटना से मृतक के परिवार सहित पूरे गांव में शोक की लहर है।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें