अपर पुलिस महानिदेशक, ज़ोन प्रयागराज, ने माँ शीतला देवी मंदिर, कड़ाधाम के दर्शन एवं सुरक्षा व्यवस्था का किया निरीक्षण

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी-

अपर पुलिस महानिदेशक, ज़ोन प्रयागराज, प्रयागराज, डॉ. संजीव गुप्ता* द्वारा जनपद कौशाम्बी में भ्रमण कर माता *शीतला देवी मंदिर, कड़ाधाम का दर्शन एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया।*

*इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी,  राजेश कुमार एवं अपर पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी,  राजेश कुमार सिंह निरीक्षण के दौरान उपस्थित रहे।*

निरीक्षण के दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुरक्षा, प्रवेश मार्ग, पार्किंग व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, सीसीटीवी कैमरों की स्थिति और अन्य सुरक्षा व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया गया। श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नवरात्रि पर्व और विशेष अवसरों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु सतत निगरानी और समन्वित कार्यवाही की जाए।

पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी, राजेश कुमार ने बताया कि मंदिर परिसर में सभी सुरक्षा व सुविधाओं के प्रबंध समय से किए जा रहे हैं और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है।

इस अवसर पर संबंधित थाना प्रभारी एवं सुरक्षा व्यवस्था में लगे पुलिस अधिकारियों को श्रद्धालुओं की सुविधाओं एवं भीड़ प्रबंधन, आपातकालीन सहायता और सहज सेवाओं हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें