कौशांबी। कोखराज पुलिस को गश्त के दौरान बड़ी कामयाबी हासिल की। पुलिस ने एक वरना कार से 1 क्विंटल 5 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस गांजे की कीमत 27 लाख रुपये से अधिक आंकी जा रही है।
जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम नियमित गश्त पर थी तभी एक ढाबे के पास संदिग्ध हालत में खड़ी कार की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कार से भारी मात्रा में गांजा मिला। पूछताछ में सामने आया कि यह माल बिहार से दिल्ली ले जाया जा रहा था।
पुलिस ने मौके से गाजीपुर जिले के एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से पूछताछ जारी है और पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इस अवैध कारोबार में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।
पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
Author: Up Head Line
Post Views: 401






