प्रदेश के  राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)/प्रभारी मंत्री ने रक्तदान शिविर का किया शुभारम्भ एवं रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र किया वितरित

रिपोर्ट-ताज उददीन

कौशाम्बी-

प्रदेश के  राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात/प्रभारी मंत्री  दिनेश प्रताप सिंह जी ने आज सेवा पखवाड़ा-राष्ट्रीय स्वास्थ्य अभियान “स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार” के उपलक्ष्य में स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के रक्त केन्द्र में आयोजित रक्तदान शिविर का फीता काटकर शुभारम्भ किया एवं रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र वितरित किया।


शिविर में कुल 77 रक्तदाताओं ने पंजीकरण कराया एवं रक्तदाता-शिव प्रताप मौर्य, जितेन्द्र कुमार सोनकर, हुबलाल दिवाकर, रामभजन, नीरज कुमार मोदनवाल, शिव नारायण मिश्रा, जितेन्द्र मौर्यवंशी, मनमोहन लाल कुशवाहा, योगेन्द्र सिंह, जितेन्द्र कुमार, अश्विनी कुशवाहा, खेमराज मौर्य, स्वतंत्र कुमार, ऋषि कुमार, संजय लोधी, दिनेश कुमार पाण्डेय, प्रशान्त कुमार एवं अजय कुमार ने रक्तदान कर महादानी बनें। रक्तदान शिविर में आये रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन भी किया गया।


इस अवसर पर  अध्यक्ष जिला पंचायत कल्पना सोनकर, पूर्व सांसद विनोद कुमार सोनकर, भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य, पूर्व विधायकगण संजय कुमार गुप्ता, लाल बहादुर व शीतला प्रसाद उर्फ पप्पू पटेल, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद भरवारी कविता पासी, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद मंझनपुर वीरेन्द्र फौजी, अध्यक्ष नगर पंचातय सिराथू भोला यादव, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष अनीता त्रिपाठी, सदस्य अनुसूचित जाति/जनजाति आयोग उ0प्र0 जितेन्द्र कुमार, बृहम प्रसाद त्रिपाठी, नीरज मोदनवाल, हर्ष केशरवानी, युवामोर्चा एवं विमलेश पटेल आदि तथा जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी, पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार व मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी आदि उपस्थित रहें।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More