शव के साथ अमानवीय व्यवहार व असंवेदनशील हरकत करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

 

कौशाम्बी-

जिले के थाना कड़ा धाम क्षेत्र के गुलाम मोहम्मद का पुरवा गाँव की एक 47 वर्षीय महिला बुधरानी पत्नी छंगुलाल सरोज की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हुयी थी, जिसकी सूचना पर पुलिस द्वारा पंचायतनामा पोस्टमार्टम की कार्यवाही करते हुए बाद पोस्टमार्टम बॉडी को घर वालों को सुपुर्द किया गया मोर्चरी से टेम्पो के माध्यम से परिजन दाह संस्कार के लिए बॉडी अपने घर ले गए मृतका के परिजन दाह संस्कार की तैयारी कर रहे थे कि इसी बीच मृतका के मायके पक्ष के कुछ लोग विवाद करने लगे तथा बॉडी को जबरदस्ती अपने साथ मोटर साइकिल पर रखकर अंतिम संस्कार के लिए ले जाने लगे सोशल मीडिया पर बाइक से महिला का शव ले जाने का वीडियो भी वायरल हुआ था।मृतका के शव के साथ इस तरह की अमानवीय व्यवहार व असंवेदनशील हरकत किये जाने पर क्षुब्ध होकर मृतिका के पति छंग्गू लाल पुत्र छितई निवासी मोहब्बतपुर जिता थाना कड़ाधाम द्वारा तीन लोगो के विरुद्ध थाना कड़ा धाम पर तहरीर दिया है, जिसके आधार पर थाना कड़ा धाम पर मु0अ0सं0 182/25 धारा 301/352/351(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया है, जिसमें विधिक कार्यवाही प्रचलित है ।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More