मण्डलायुक्त ने ग्राम पंचायत-चिल्ला सहबाजी का किया निरीक्षण

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी—

*मण्डलायुक्त ने किया ऑगनबाड़ी केन्द्र का निरीक्षण*

मण्डलायुक्त, प्रयागराज विजय विश्वास पंत ने आज ग्राम पंचायत-चिल्ला सहबाजी का निरीक्षण किया।
मण्डलायुक्त द्वारा ऑगनबाडी केन्द्र के निरीक्षण के दौरान मौके पर वजन मशीन नहीं पायी गई। आंगनबाड़ी कार्यकत्री ने अवगत कराया कि वजन माप यंत्र को टीकाकरण स्थल पर ले जाया गया है। उन्होंने जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देशित किया कि जनपद की सभी आंगनबाड़ी कार्यक्रत्रियों से लिखित प्रमाण-पत्र प्राप्त कर लिया जाय कि उनके द्वारा पोषण टैंकर में भरी गयी समस्त विवरण सही है और रैण्डम आधार पर इसका सत्यापन भी कराया जाय। सत्यापन के दौरान अन्तर पाये जाने पर सम्बन्धित आंगनबाड़ी कार्यकत्री का वेतन अवरुद्ध किया जाय।

*मण्डलायुक्त ने किया कम्पोजिट विद्यालय का निरीक्षण*

मण्डलायुक्त ने कम्पोजिट विद्यालय चिल्ला सहबाजी के निरीक्षण के दौरान निपुण तालिका का अवलोकन किया एवं कार्यरत समस्त अध्यापकों को निर्देशित किया कि सितम्बर माह में पाठ्यक्रम के अनुसार प्रत्येक विद्यार्थी के दक्षताओं के अनुसार प्रतिदिन नियमानुसार निपुण तालिका का अवलोकन किया जाय। उन्होंने रसोई घर के निरीक्षण के दौरान मध्यान्ह भोजन में दाल, चावल बना था, जो मीनू के अनुसार सही पाया गया। कक्षा-02 की छात्रा सुश्री सविता देवी से अंग्रेजी में नाम पॅूछा गया। साथ ही उसी कक्षा में अध्ययनरत ऋषि नाम के विद्यार्थी से उसके नाम का अर्थ पूछा गया, तो छात्र द्वारा अपने नाम का अर्थ सही बताया गया।

*मण्डलायुक्त ने किया मॉडल शॉप का निरीक्षण*

मण्डलायुक्त ने ग्राम पंचायत चिल्ला सहबाजी में स्थित मॉडल शॉप के निरीक्षण के दौरान जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देशित किया कि वजन मशीन का मापांकन कराया जाय। ग्रामवासियों द्वारा अवगत कराया गया कि ग्राम पंचायत-दानियालपुर में कोटा निलम्बित चल रहा है, जिसके दृष्टिगत उन्हांने जिला पूर्ति अधिकरी को संज्ञान लेते हुए तत्काल कोटा बहाली के सम्बन्ध में नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने आरोग्य केन्द्र के निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया कि जनपद के समस्त ए.एन.एम. एवं आशा की एम.ओ.आई.सी. प्रत्येक महीने बैठक कर समीक्षा करें।

*मण्डलायुक्त ने ग्राम चौपाल लगाकर सुनी ग्रामवासियों की समस्याएं*

मण्डलायुक्त ने चिल्ला सहबाजी में निर्मित पंचायत भवन में बैठक की। उन्होंने ग्रामीण मो० उबैद द्वारा अम्बेडकर पार्क के पास साफ-सफाई कराये जाने के मॉग पर ग्राम पंचायत में कार्यरत सचिव को निर्देशित किया कि अम्बेडकर पार्क की तत्काल वृहद रूप से साफ-सफाई करवा दिया जाय। उन्हांने उपस्थित ग्रामीणों से अपील की कि अम्बेडकर पार्क की साफ-सफाई होने के उपरान्त निरन्तर स्वच्छता बनाये रखें। उन्हांने ग्रामवासी अरई लाल द्वारा रामदीन के घर से पीपल के पेड़ तक 250 मीटर रोड बनवाये जाने की मॉग पर सचिव को नियमानुसार कराये जाने के निर्देश दिए। इसी प्रकार राम सरेमन द्वारा अवगत कराया गया कि राम बहोरे के घर के पास लगे हैण्डपम्प में सबमर्सिबल लगा हुआ है, जिस पर उन्होंने जिला पंचायतराज अधिकारी को निर्देशित किया कि इस हैण्डपम्प से तत्काल सबमर्सिबल हटवाकर हैण्डपम्प को पुनः चालू करवाया जाय।
इस अवसर पर जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी एवं मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहें।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें