*लंबे समय से हो रहा था जुआ एकत्रित होते थे अंतर्जनपदीय दर्जनों जुआरी*
कौशांबी— कोखराज थाना क्षेत्र के शहजादपुर पुलिस चौकी क्षेत्र में जुआ की फंड लंबे समय से सजती रही और पुलिस अनजान बनती रही पूर्व चौकी इंचार्ज के स्थानांतरण होने के बाद जब नए चौकी इंचार्ज ने कार्यभार संभाला तो जुआरियों पर कार्रवाई हुई एक गांजा माफिया के संरक्षण में अंतर्जनपदीय दर्जनों जुआरी एकत्रित होते रहे जहां जुआ का बड़ा खेल होता रहा लेकिन पुलिस इस जुआ के खेल से अनजान बनी रही काले धंधे में लगा यह गंजा माफिया बचाव के लिए भाजपा का चोला भी ओढ़ चुका है जिससे इसके जुआ के फंड पर हाथ डालने का साहस पुलिस नहीं कर पाती थी मामले की शिकायत अधिकारियों से हुई उसके बाद जुआ की फड़ पर शनिवार को कार्रवाई हुई 5 जुआरी गिरफ्तार हुए लेकिन आधा दर्जन से अधिक जुआरी मौके से भाग गए हैं सवाल उठता है कि पुलिस की छापा मार कार्रवाई की भनक जुआ खिलवाने वाले लोगों तक कैसे पहुंच गई पुलिस विभाग का वह विभीषण कौन है जो जुआ खिलवाने वाले इस गांजा माफिया के चरणों में गिर कर पुलिस की ही मुखबिरी कर रहा है चर्चाओं पर जाए तो पूर्व चौकी इंचार्ज के संरक्षण में भाजपा का चोला ओढ़ कर जुआ संचालकों द्वारा जुआ की बड़ी फंड संचालित की जा रही थी चौकी इंचार्ज का ट्रांसफर हो गया नए चौकी इंचार्ज के चार्ज लेने के बाद जुआ फड़ पर कार्रवाई हुई इसलिए जुआ के फंड पर छापा पड़ गया वरना पूर्व चौकी प्रभारी के समय में तो जुआ फंड का बंद होना संभव नहीं था जुआ संचालक और पूर्व चौकी इंचार्ज से मधुर संबंध बताए जाते हैं जहां प्रतिदिन जुआ खेलने के लिए कौशांबी के साथ-साथ प्रतापगढ़ व दूसरे जिलों के भी दर्जनों जुआरी एकत्रित होते थे और जुआ खेलते थे इस बात की जानकारी पुलिस को मिली मुखबिर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पांच जुआरी मोहित पुत्र मनी लाल निवासी शहजादपुर, दीपक सोनकर पुत्र संजय सोनकर शहजादपुर, अजय पांडे पुत्र भीम प्रसाद पांडे मानिकपुर प्रतापगढ़, सुरेंद्र कुमार त्रिपाठी पुत्र स्वर्गीय आनंद कुमार त्रिपाठी सराय अकिल, सौरभ पांडे स्व. प्रमोद कुमार पांडे मानिकपुर प्रतापगढ़ को पकड़ लिया है आधा दर्जन जुआरी मौके से फरार हो गए हैं पकड़े गए जुआरी को पुलिस ने लिखा पढ़ी कर मुचलके पर छोड़ दिया है अब सवाल उठता है की पुलिस से छूटे जुआरी फिर एकत्रित हो कर जुआ खेलेंगे या फिर पूरी तरह से जुआ फंड बंद हो जाएगा या फिर यह गांजा माफिया अपनी सेटिंग बनाने में फिर कामयाब रहेगा






