*जुलूस-ए-मोहम्मदी कमेटी ने घायल युवक के इलाज हेतु चंदा सौंपा, इस वर्ष जुलूस रद्द*
*कौशाम्बी*—थुलगुला गाँव के टेढ़ी मोड़ से निकलने वाले ईद मिलादुन्नबी के जुलूस के दौरान एक बड़ा हादसा सामने आया, जब गाँव के सुंदर विश्वकर्मा के पुत्र सचिन विश्वकर्मा सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना के बाद जुलूस-ए-मोहम्मदी में शामिल लोगों ने तुरंत ही सचिन की सलामती की दुआएं कीं।जुलूस-ए-मोहम्मदी कमेटी ने इंसानियत और भाईचारे की मिसाल पेश करते हुए एक सराहनीय फैसला लिया। कमेटी ने घोषणा की कि जुलूस के लिए जो भी चंदा इकट्ठा किया गया था, वह पूरी रकम सचिन विश्वकर्मा के इलाज के लिए उनके परिजनों को सौंप दी जाएगी।कमेटी के पदाधिकारियों और ग्रामवासियों ने यह भी निर्णय लिया कि इस वर्ष जुलूस-ए-मोहम्मदी को रद्द किया जाएगा, ताकि पूरा ध्यान सचिन के स्वास्थ्य और उसके उपचार में लगाया जा सके।गाँववासियों का कहना है कि यह कदम इंसानियत, आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता की सबसे बड़ी मिसाल है। इस फैसले की पूरे इलाके में सराहना की जा रही है।






