कौशाम्बी में हर्षोल्लास के साथ निकला ईद-मिलादुन्नबी का जुलूस

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

कौशाम्बी। जनपद में शुक्रवार को ईद मिलादुन्नबी का पर्व बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर मंझनपुर सहित आसपास के कई गांवों से अकीदतमंद जुलूस की शक्ल में निकले और देवीगंज चौराहे पर इकट्ठा होकर अपने तय कदमी रास्ते से गुजरे।

इस जुलूस में इस्माइलपुर, कमालपुर, जाफरपुर, बुलाकीपुर, गिरधरपुर, गढ़ी, बागबंशी और सौराई बुजुर्ग सहित कई गांवों से हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। जगह-जगह पर स्वागत के पंडाल सजाए गए थे और खुशियों का माहौल देखने को मिला।

शांति और सौहार्द वातावरण में सम्पन्न इस आयोजन के लिए सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए थे। जुलूस कड़ा धाम कोतवाली की देखरेख में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

इस बार ईद मिलादुन्नबी का पर्व विशेष रहा क्योंकि मौके पर 1500 वर्ष पूरे होने की खुशी में भी मुस्लिम समुदाय के लोगों ने उत्साहपूर्वक जश्न मनाया ।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें