पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने दी चेतावनी – राष्ट्रीय ध्वज के अपमान पर होगी सख्त कार्रवाई

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

कौशांबी– जनपद के पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार के निर्देश पर कौशांबी पुलिस ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा के सम्मान को लेकर विशेष एडवाइजरी जारी की है। हाल के दिनों में विभिन्न थाना क्षेत्रों से तिरंगे के अपमान की शिकायतें सामने आई थीं, जिन्हें गंभीरता से लेते हुए एसपी ने साफ कहा है कि ध्वज का अपमान करने वालों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
*तिरंगे का अपमान बर्दाश्त नहीं – एसपी*
एसपी राजेश कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज हमारे सम्मान और गौरव का प्रतीक है। इसका अपमान किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हर नागरिक का संवैधानिक कर्तव्य है कि ध्वज का आदर करें।

*पुलिस एडवाइजरी की अहम बातें*
तिरंगे को जलाना, फाड़ना या जमीन पर रखना अपराध है।
तिरंगे का उपयोग वस्त्र, पर्दा, टेबल कवर या सजावट के लिए न करें।
किसी भी प्रकार की अपमानजनक पोस्ट या मजाक सोशल मीडिया पर साझा न करें।
ध्वज को हमेशा स्वच्छ और सम्मानपूर्वक फहराएँ।
अन्य झंडों की तुलना में तिरंगा हमेशा ऊँचाई पर होना चाहिए।
राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण अधिनियम 1971 के तहत ध्वज का अपमान दंडनीय अपराध है।
दोषी को 3 वर्ष तक की कैद, जुर्माना अथवा दोनों हो सकते हैं।

*एसपी राजेश कुमार की अपील*
एसपी ने जनपदवासियों से अपील की है कि
राष्ट्रीय ध्वज/प्रतीक का सम्मान बनाए रखना हमारी जिम्मेदारी है। यह केवल कानूनी ही नहीं बल्कि नैतिक और सामाजिक कर्तव्य भी है। हर नागरिक इसे समझे और दूसरों को भी जागरूक करे।
कौशांबी पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जनपद में
कानून-व्यवस्था और राष्ट्र सम्मान की रक्षा के लिए पुलिस हर समय तत्पर है।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें