अधिकारियों को विभागीय इंडिकेटर्स में लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी—

जिलाधिकारी ने की आकांक्षात्मक विकास खण्डों की इंडिकेटर्स की प्रगति की समीक्षा

 

जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने उदयन सभागार में आकांक्षात्मक विकास खण्डों की इंडिकेटर्स की प्रगति की समीक्षा की।
जिलाधिकारी ने विभागवार समीक्षा के दौरान सभी संबंधित अधिकारियों को विभागीय इंडिकेटर्स में लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने उपायुक्त उद्योग को सीएम युवा उद्यमी योजना तथा जिला उद्यान अधिकारी को पी.एम.एफ.एम.ई. योजना में लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत प्रगति दीपावली के पूर्व सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग की समीक्षा के दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी से कहा कि ठीक प्रकार से कार्य न करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के विरुद्ध कार्यवाही की जाय।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें