शिक्षा की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए -डीएम

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी,

जिलाधिकारी ने की जिला शिक्षा एवं अनुश्रवण समिति,ऑपरेशन कायाकल्प तथा प्रोजेक्ट अलंकार की प्रगति की समीक्षा

जनपद में निवास न करने वाले डायट मेंटर का एच.आर.ए. रोकने के निर्देश

कार्य पुस्तिका न भरने वाले अध्यापकों के विरुद्ध की जाय कार्यवाही

जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने उदयन सभागार में जिला शिक्षा एवं अनुश्रवण समिति, ऑपरेशन कायाकल्प तथा प्रोजेक्ट अलंकार की प्रगति की समीक्षा बैठक की।
जिलाधिकारी ने परिषदीय विद्यालयों के भवनों में वर्षा के कारण टपक रहे छतों को ठीक कराए जाने के कार्य की प्रगति की समीक्षा के दौरान सभी खण्ड शिक्षा अधिकारी को खण्ड विकास अधिकारी एवं अधिशासी अधिकारी से समन्वय कर कार्यों को तेजी से पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने खण्ड विकास अधिकारी एवं अधिशासी अधिकारी को प्राथमिकता के आधार पर कार्य गुणवत्तापूर्ण कराने तथा खण्ड शिक्षा अधिकारी को कार्यों का सत्यापन करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने अधिशासी अधिकारियों से कहा कि यह सुनिश्चित किया जाय कि अतिक्रमण हटाने के बाद पुनः अतिक्रमण न होने पाए।उन्होंने कहा कि जिन अध्यापकों द्वारा कार्य पुस्तिका को नहीं भरा जा रहा है, उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाय।
जिलाधिकारी ने कहा कि डी.बी.टी. के माध्यम से छात्र-छात्राओं के अभिभावकों के खाते में धनराशि प्रेषण की कार्यवाही समय से पूर्ण कर लिया जाय। उन्होंने निपुण भारत मिशन की समीक्षा के दौरान खण्ड शिक्षा अधिकारी से कहा कि यह सुनिश्चित किया जाय कि तालिका अवश्य भरा जाय तथा अध्यापक विधिवत प्रशिक्षण प्राप्त करें, प्रशिक्षण में लापरवाही न बरती जाय।

 

प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके अध्यापकों का टेस्ट अवश्य लिया जाय। उन्होंने कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाय। उन्होंने खण्ड शिक्षा अधिकारियों से कहा कि संघर्षशील विद्यालयों पर विशेष ध्यान देते हुए अपने विकास खण्ड को निपुण विकास खण्ड बनाने पर ध्यान दिया जाय। इसके साथ ही उन्होंने एस.आर.जी. एवं ए.आर.पी. से कहा कि संघर्षशील विद्यालयों का निरीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित किया जाय।
जिलाधिकारी ने डायट मेंटर से विद्यालयों के भ्रमण के दौरान शिक्षा की गुणवत्ता में पाई गई कमियों को दूर करने के लिए उनके स्तर से क्या कार्य किए गए, जिससे शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार हो सकें, संतोषजनक कार्य किया जाना न पाए जाने पर नाराजगी प्रकट करते हुए कार्ययोजना बनाकर शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि खण्ड शिक्षा अधिकारी एवं डायट मेंटर को आपस में समन्वय स्थापित कर कार्य करें। उन्होंने डायट प्राचार्य से कहा कि जो डायट मेंटर जनपद में निवास नहीं कर रहे है, उन सभी का एच.आर.ए. रोक दिया जाय।
बैठक मे मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी,डायट प्राचार्य निधि शुक्ला, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कमलेंद्र कुमार कुशवाहा व जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें