*जनजागरूकता रैली निकाल नेत्रदान के लिए लोगो को किया गया जागरूक

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

चित्रकूट,—
परमहंस संत रणछोड़ दास जी महाराज के कर कमलों द्वारा स्थापित श्री सदगुरू सेवा संघ ट्रस्ट एवम् विश्वख्याति प्राप्त सदगुरू नेत्र चिकित्सालय भगवान कामता नाथ के परिक्रमा मार्ग में जन जागरूकता रैली निकाल लोगो को नेत्रदान के लिए जागरूक किया गया।नेत्रदान पखवाड़ा 25 अगस्त से 8 सितम्बर तक चलेगा। रैली का आयोजन परिक्रमा मार्ग भगवान कामता नाथ स्वामी द्वातीय मुखारबिंद से होते हुए पूरे परिक्रमा मार्ग में निकाली गई साथ ही बिहारी चौक परिक्रमा मार्ग में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को नेत्रदान के प्रति जागरूक करने का काम किया गया अंत में रैली का समापन प्रारंभ स्थल भगवान कामतानाथ स्वामी द्वातीय मुखारबिंद में किया गया

इस मौके कार्निया विभाग के एच ओ डी डा गौतम सिंह परमार, डा राकेश शाक्या एच ओ डी ग्लूकोमा, डॉ नरेंद्र पाटीदार एच ओ डी ऑक्यूलोपलास्टी, डॉ अशोक कुमार मीणा सहित कार्निया विभाग के समस्त डॉक्टर एवं रामकरण त्रिपाठी,हिमांशु अग्रवाल, डी एस तिवारी,राकेश परिहार,अनिल,द्विवेदी, बालकिशोर शुक्ला सहित सदगुरू नेत्र चिकित्सालय के समस्त कार्यकर्ता मौजूद रहे । साथ ही नेत्रदान पाखवाड़े में अलग अलग दिनों में अलग अलग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे जिसमे नेत्र दान के प्रति लोगों के अंदर जो तमाम तरह की गलत भ्रांतियां और अपवाद व्याप्त है उनको दूर करने का काम करते हुए जागरूक किया जाएगा।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें