प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त : पल्लवी पटेल

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी–

*दो जिलों की पुलिस को चकमा देकर पीड़िता के घर पहुँचीं सिराथू विधायक*

प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करते हुए सिराथू विधायक पल्लवी पटेल ने कहा कि उत्तर प्रदेश में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और पुलिस प्रशासन पूरी तरह नाकाम साबित हो रहा है। विधायक शनिवार को अचानक फतेहपुर जनपद के धाता थाना क्षेत्र के अजरौली के पल्लावा गांव पहुँचीं, जहाँ चार दिन पहले एक महिला की कुल्हाड़ी से निर्मम हत्या कर दी गई थी।

विधायक पल्लवी पटेल बाइक से गाँव पहुँचीं और पीड़िता के घर जाकर परिजनों से मुलाकात की। बताया जा रहा है कि दो जिलों की पुलिस लगातार उनकी गतिविधियों पर नज़र बनाए हुए थी, लेकिन विधायक उन्हें चकमा देकर सीधे पीड़िता के घर पहुँच गईं।पीड़िता के परिजनों से मुलाकात के दौरान जब परिवार ने अपने ऊपर हुए अत्याचारों और पुलिस की उदासीनता की पूरी दास्तान सुनाई तो विधायक स्तब्ध रह गईं। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है और पीड़ित परिवार न्याय के लिए दर-दर भटक रहा है।

पल्लवी पटेल ने शासन-प्रशासन से मांग की कि दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए और पीड़ित परिवार को सुरक्षा की मांग की

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें