*रिजवी कॉलेज में हुआ राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन*

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

*कौशांबी- डॉ ए एच रिज़वी डिग्री कॉलेज करारी के प्रांगण में शुक्रवार को राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया। रेस प्रतियोगिता में बी. एस.सी. प्रथम सेम की छात्रा नेहा दिवाकर ने प्रथम स्थान,अर्चना देवी ने द्वितीय स्थान,संगीता ने तृतीय स्थान एवं बी ए प्रथम सेमेस्टर की छात्रा आरती का चतुर्थ स्थान प्राप्त किया।इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ साकिब तौफीक ने कहा कि आज का दिन हम सबके लिए बेहद खास है,क्योंकि यह सिर्फ खेलो का दिन नहीं बल्कि खेल भावना,अनुशासन और स्वस्थ जीवन का उत्सव है बी.एड विभागाध्यक्ष डॉ राजेश सक्सेना ने छात्र छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेलेगा देश,खिलेगा देश का नारा दिया और कहा कि राष्ट्रीय खेल दिवस हर साल 29 अगस्त को पूरे देश में हाकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती पर बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है।महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रमाधिकारी डॉ कै. अबूतलहा अंसारी ने छात्र छात्राओं को खेलो के महत्व और उनके जीवन में सकारात्मक प्रभाव के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से मार्गदर्शन किया और कहा कि -हर गली हर मैदान,खेले सारा हिन्दुस्तान ।इस अवसर पर डॉ मुकुंद देव द्विवेदी,डॉ अशरफ अब्बास,डॉ जितेंद्र कुमार वर्मा,डॉ मोहित त्रिपाठी,डॉ सरफराज खान,सुनील अग्रहरि,मनोज कुमार,डॉ शैला भारती,अवधेश मिश्रा,राकेश यादव,जीनत जहरा,ललित कुमार,राजेश कुमार,डॉ मदन मोहन मिश्रा,डॉ एम पी पटेल, मोंटीन खान,गुलनाज नकवी,विजय बहादुर एवं ऑफिस स्टॉफ में शैलेन्द्र कुमार त्रिपाठी, शम्स हैदर, तौफीक सिद्दीकी, निसार अहमद,एवं बेलाल अहमद मौजूद थे।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें