*अभिभावकों को मिली नए भविष्य की आग़ाज़*
भरवारी। एन.डी. कॉन्वेंट स्कूल एवं कॉलेज में आज यूनिट टेस्ट के उपरांत पैरेंट्स-टीचर्स मीटिंग का आयोजन किया गया। इस बैठक में अभिभावकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपने बच्चों के परिणामों का अवलोकन किया। बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक अपनी उपलब्धियों को साझा किया।
शिक्षकों ने बच्चों के प्रदर्शन पर अभिभावकों के साथ विस्तार से चर्चा की तथा उन्हें आगे की पढ़ाई और सुधार के लिए उपयोगी सुझाव प्रदान किए। इस अवसर पर शिक्षकों एवं अभिभावकों ने समूह में एक स्मरणीय फोटोग्राफ भी खिंचवाया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के चेयरमैन एवं निवर्तमान विधायक चायल, कौशांबी, संजय कुमार गुप्ता ने की। उन्होंने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए नए दिशा-निर्देश प्रदान किए और शिक्षा की गुणवत्ता को और बेहतर बनाने पर जोर दिया।
संस्थान की निदेशिका सीमा पनवार जी ने भी अभिभावकों से संवाद करते हुए बच्चों के सर्वांगीण विकास पर विचार-विमर्श किया। उन्होंने कहा कि अभिभावकों और शिक्षकों के बीच तालमेल बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की नींव है। उन्होंने सभी को सकारात्मक संदेश देते हुए शिक्षा में आधुनिकता और अनुशासन दोनों को समान महत्व देने की प्रेरणा दी।
इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने एकमत होकर संकल्प लिया कि बच्चों की शिक्षा को और अधिक सशक्त और उपयोगी बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।
मीटिंग को सफल बनाने हेतु विद्यालय के कॉर्डिनेटर नितेश जी ने बच्चो के भविष्य को संवारे का संकल्प लिया और आगे की नीतियों पर विचार विमर्श कर दिशा निर्देशन प्राप्त किया।





