युवा हमारे देश के गौरव, अंतरिक्ष दिवस से मिलती है प्रेरणा:अजय साहू

 

कौशाम्बी

राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के अवसर पर कड़ा के कंपोजिट विद्यालय सौंरई बुजुर्ग में शनिवार को विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन किया गया। जिसमें सबसे पहले बच्चों को स्मार्ट टीवी के माध्यम से अंतरिक्ष से जुड़ी वीडियो दिखाई गई। उसके बाद शिक्षक अजय कुमार साहू ने राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के इस शुभ अवसर पर बच्चों को बताया कि अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी में भारत की उल्लेखनीय प्रगति इसरो के हमारे वैज्ञानिकों के समर्पण को मान्यता देने के लिए मनाया जाता है। आज के दिन हम सभी इस सफलता का जश्न मनाकर युवाओं को विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित में रुचि लेने और बड़े सपने देखने के लिए प्रोत्साहित करता है। यह राष्ट्रीय गौरव का दिन है और यह याद दिलाता है हमारा देश अंतरिक्ष अन्वेषण में अग्रणी है। इस पर अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा, कल्पना चावला हमारे प्रेरणास्रोत है। आज के युवा हमारे देश के गौरव है उन्हें आगे बढ़ने के लिए अंतरिक्ष दिवस प्रेरणा देता है। उसके बाद शिक्षक शिवम केसरवानी ने विस्तारपूर्वक बताते हुए कहा कि भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम के जनक डा. विक्रम साराभाई है जिन्होंने एक साउंडिंग रॉकेट से भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम शुरुआत कर आज पीएसएलवी और जीएसएलवी जैसे प्रक्षेपण यानों से हमारे वैज्ञानिकों ने मंगल, चंद्रमा व सौर मिशन को सफलतापूर्वक प्रक्षेपित किया। इसके साथ ही बच्चों को इसरो के आगामी बहुप्रतिष्ठित गगनयान के बारे में जानकारी दिया जो भारत का पहला मानव मिशन होगा। अभी हाल ही में 25 जून को लखनऊ के सुधांशु शुक्ला अंतरिक्ष यान से अतंरिक्ष स्टेशन पर जाकर भारत्वजे किए बहुत महत्वपूर्णीय जुटाई और भारत की तरफ से जाने वाले यह दूसरे अंतरिक्ष यात्री रहे। तत्पश्चात विद्यालय में बच्चों के बीच अंतरिक्ष कार्यक्रम को लेकर एक निबंध, चित्रकला,माडल व भाषण प्रतियोगिता कराई गई जिसमें पूजा देवी, सोनम, पूनम, प्रिया, आशिकी, अंशु, सरताज, विवेक आदि छात्रों ने बेहतर प्रदर्शन किया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाध्यापिका रूपा साहू, सहायक अध्यापक रामप्रसाद, राजेश शर्मा, आशीष श्रीवास्तव, योगेंद्र यादव, कुलदीप नारायण, सुनीता देवी व राजकुमार साहू सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More