27वीं जनपदीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता धर्मा देवी इंटर कॉलेज में सम्पन्न

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

(कौशाम्बी), धर्मा देवी इंटर कॉलेज केन में आज 27वीं जनपदीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता का आयोजन भव्य रूप से संपन्न हुआ। प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि अझुवा चौकी प्रभारी अंशुमान मिश्र रहे, जिन्होंने मां शारदे की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर एवं माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके उपरांत फीता काटकर प्रतियोगिता की विधिवत शुरुआत की गई।प्रतियोगिता में जनपद के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।अंडर-17 बालिका वर्ग में सरस्वती, अंजली देवी, रीना देवी, अलकमा बानो, नंदिनी देवी एवं प्रांजल गुप्ता ने अपने-अपने भार वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया।अंडर-19 बालिका वर्ग में शिवंकी पाल, लबली पाल, माही गुप्ता, रिया सिंह, निशा तथा शकुन ने शीर्ष स्थान हासिल किया।बालक वर्ग में, अंडर-17 के 56 से लेकर 94 किलो भार वर्ग तक की स्पर्धाओं में अनिकेश, मो. मैफ़ूज, तूफान सिंह, प्रदीप कुमार, आदित्य सिंह, प्रियांशु सिंह और गौरव सिंह पाल ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।अंडर-19 बालक वर्ग में आकाश, शिवम कुमार, शाहिल चौधरी, सचिन कुमार तथा शुभम यादव ने विजेता बनकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।सभी विजेता एवं स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. राम किरण त्रिपाठी द्वारा मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया।

 

इस अवसर पर खेल सचि व श्याम लाल, स्काउट प्रतिनिधि श्याम बाबू, सेनानी राम प्रकाश त्रिपाठी, तथा अन्य गणमान्य जन प्रशान्त कुमार, अवध कुमार यादव, आदित्य कुमार सिंह, श्री बलवंत कुमार,अमन त्रिपाठी,नीलकमल मिश्रा एवं ओमनीश आदि की गरिमामयी उपस्थिति रही।प्रतियोगिता का समापन सफलता और खेल भावना के साथ हुआ, जिसमें छात्रों का उत्साह देखने योग्य था।कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ0 राम किरण त्रिपाठी ने बताया कि आगामी 25 अगस्त को 69 वीं मंडलीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता सुबह 10 बजे से कॉलेज में संपन्न होगी।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें