मदरसा अरबिया मदीनातुल उलूम में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

मदरसा अरबिया मदीनातुल उलूम में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

 

​कौशांबी, 15 अगस्त 2025 को स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर मदरसा अरबिया मदीनातुल उलूम व निसवाँ, चूहापीरन कड़ा में आजादी का जश्न पूरे हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में समाज के प्रतिष्ठित लोग और जनप्रतिनिधि शामिल हुए।

​इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी  शालिनी रंजन मौजूद रहीं। उन्होंने ध्वजारोहण किया और सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि हमें देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने के लिए मिलकर काम करना चाहिए।
​कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के तौर पर सिराथू की विधायिका  पल्लवी पटेल और डॉ. पी. के. सिंह भी उपस्थित रहे।  पटेल ने अपने संबोधन में शिक्षा के महत्व पर जोर दिया और कहा कि शिक्षा ही समाज को आगे ले जाने का सबसे सशक्त माध्यम है। उन्होंने मदरसे द्वारा दिए जा रहे आधुनिक शिक्षा पर खुशी जाहिर की। ​इस अवसर पर मदरसे के छात्रों ने देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिन्होंने उपस्थित सभी लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में मदरसे के शिक्षक, कर्मचारी, छात्र और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More