कौशांबी पुलिस की बड़ी उपलब्धि — अपर पुलिस अधीक्षक सहित 9 पुलिसकर्मी डीजीपी मेडल से सम्मानित

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

कौशांबी। कोखराज थाना क्षेत्र में हुई कॉपर तार की बड़ी लूट के सफल अनावरण पर पुलिस विभाग की बड़ी सफलता दर्ज की गई। इस उपलब्धि के लिए अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सहित कुल 9 पुलिसकर्मियों को डीजीपी सिल्वर मेडल से सम्मानित किया गया।

सम्मानित होने वालों में इंस्पेक्टर चंद्रभूषण मौर्या, पांच उपनिरीक्षक (दारोगा) और तीन सिपाही शामिल हैं। स्वतंत्रता दिवस की परेड के बाद पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह ने स्वयं एएसपी राजेश कुमार की वर्दी पर मेडल लगाकर सम्मानित किया।

यह सम्मान उस साहसिक कार्रवाई के लिए दिया गया जिसमें एसपी राजेश सिंह के नेतृत्व में कोखराज पुलिस ने लूटकांड का खुलासा करते हुए एक बदमाश को मुठभेड़ में ढेर किया था और तीन शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया था। इस घटना के बाद से जिलेभर में पुलिस की कार्यशैली की खुलकर प्रशंसा हो रही है।

डीजीपी द्वारा सिल्वर मेडल मिलने के बाद यह टीम जनपद की शान बन गई है।
जनता और पुलिस विभाग के बीच विश्वास को मजबूत करने वाली इस उपलब्धि को लंबे समय तक याद किया जाएगा।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें