कौशाम्बी
कच्चा मकान ढहने से मां-बेटी की मौत, एक बेटी गंभीर घायल, परिजनों में कोहराम
यूपी के कौशाम्बी जिले में रविवार की सुबह तेज बारिश ने एक परिवार की खुशियां छीन लिया। मंझनपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम बहादुरपुर में तेज बारिश के कारण एक कच्चा मकान भर भरा कर गिर गया, जिसकी चपेट में आने से मां और दो बेटियां मलबे में दब गईं। सूचना मिलते ही जिला प्रशासन व पुलिस ने तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर तीनों को बाहर निकाला और एम्बुलेंस के जरिए मेडिकल कालेज मंझनपुर भेजा गया, लेकिन इलाज के दौरान मां और एक बेटी की मौत हो गई।
मंझनपुर तहसील के बहादुरपुर निवासी महाराजदीन रैदास पुत्र स्व0 राम निहोरे का कच्चा मकान था। उसी मकान में सभी लोग थे। रविवार सुबह करीब 9 बजे लगातार बारिश के चलते मकान गिर गया। हादसे में उनकी पत्नी प्रेमा देवी (55) और दो बेटियां साधना (19) एवं आराधना (17) मलबे में दब गईं। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों और पुलिस टीम ने तुरंत रेस्क्यू कर सभी को मलबे से बाहर निकाला और एम्बुलेंस के माध्यम से मेडिकल कालेज पहुंचाया गया।

चिकित्सकों की टीम ने इलाज शुरू किया लेकिन प्रेमा देवी और साधना को मृत घोषित कर दिया। जबकि आराधना की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह मेडिकल कालेज पहुंचे और परिजनों से घटना की जानकारी ली। दोनो शवों को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। स्थानीय प्रशासन द्वारा अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल गांव में शांति का माहौल है और कानून व्यवस्था पूरी तरह से नियंत्रण में है।

पक्का मकान न मिलने के चलते हुई घटना
मोहल्ले के लोग आपस में बात कर रहे हैं और उनका कहना था कि अगर इस परिवार को भी आवास मिल गया होता तो इस कच्चे मकान में ना रह रहे होते और उनकी मौत भी ना होती लेकिन आवास ना मिलने के चलते दो लोगों की मौत हो गई और तीसरा बेटी का इलाज अभी भी मेडिकल कॉलेज में चल रहा है परिजनों में मौत की सूचना मिलते ही कोहरा मर गया पूरे मोहल्ले में लोग काम ज्यादा हो गए सभी आपस में बात कर रहे थे कि अगर पक्का आवास होता तो यह घटना ना घटती लेकिन आवास ना होने के चलते कच्चे मकान में रहना पड़ा रहा था जिसके चलते कच्चा मकान गिरा और उसमें दबाने से मौत हो गई।
जिलाधिकारी मधुसूदन हुुलगी ने मौके पर एसडीएम सदर को भेजा था लिखा पड़ी करने के बाद एसडीएम अपनी रिपोर्ट डीएम को सौंपेंगे रिपोर्ट के आधार पर इस परिवार को जो भी दिक्कतें हैं उनकी दिक्कतों को दूर किया जाएगा। किस परिवार को आवास क्यों नहीं मिला इसकी भी जांच कराई जाएगी एसडीएम सदर जांच के बाद अपनी रिपोर्ट डीएम को सौंपेंगे मौके पर नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष वीरेंद्र फौजी भी पहुंचे थे और उन्होंने हर संभव मदद का आश्वासन दिया है
रिपोर्ट-ताज उद्दीन कौशाम्बी






