फतेहपुर क्षेत्र की महिलाओं को मिलेगा रोजगार का अवसर अंडर गारमेंट्स फैक्ट्री का शुभारंभ

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

फतेहपुर क्षेत्र की महिलाओं को मिलेगा रोजगार का अवसर अंडर गारमेंट्स फैक्ट्री का शुभारंभ

शुक्रवार को हथगाम नगर के लिए एक बड़ी उपलब्धि हासिल हुई। बॉडी केयर के चैयरमैन संजीव गोयल एवं अक्षय पाराशर ने फीता काटकर सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ किया। नारी सशक्तिकरण, स्वावलंबन एवं आत्मनिर्भरता के क्रम में यह महत्वपूर्ण फैक्ट्री खोली गई है जिसमें 60-60 महिलाएं दो शिफ्टों में जी क्रिएशन ग्रैंड टू में मशीनों से सिलाई का काम सीखेंगी। यहीं महिलाओं के अंडर गारमेंट्स का प्रोडक्शन होगा। उद्घाटन समारोह का संचालन मोहम्मद सैफ ने किया। नगर पंचायत स्थित नेहा मार्ट में शुक्रवार को बॉडी केयर कंपनी की ओर से महिलाओं के अंडर गारमेंट्स के प्रोडक्शन के लिए जी क्रिएशन कौशांबी के फाउंडर खुशनूर अली उर्फ लाला के सहयोग से फैक्ट्री का शुभारंभबॉडी केयर के चैयरमैन संजीव गोयल एवं अक्षय पाराशर ने फीता काट कर किया। इस मौके पर प्रोपराइटर मोहम्मद रजा, मोहम्मद अहमद, मोहम्मद मुस्तकीम, मोहम्मद ज़फ़र आदि के नेतृत्व में सभी अतिथियों को माल्यार्पण के साथ शाल एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ताज खान भी शामिल थे। इस मौके पर कौशांबी में रमीज शेख की डेकोरेट में देख रेख में जी क्रिएशन B2 में कार्यरत सैय्यद लुबना, मुस्कान, अर्चना सिंह, मेहर बानो, विद्या देवी, लक्ष्मी देवी, ऋचा देवी, प्रतिमा,लुबना,बबली सिंह आदि को भी शाल भेंट कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर उपस्थित महिलाओं से कहा गया कि प्रशिक्षण में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। पहली शिफ्ट सुबह 8 बजे से 12 बजे तक तथा दूसरी शिफ्ट एक बजे से 5 तक रहेगी। कहा गया जरूरतमंद महिलाओं को अन्य सारे कार्यक्रम छोड़ने पड़ेंगे तभी बेहतर ढंग से सीखा जा सकता है। नोएडा से चलकर आए मुख्य अतिथियों ने कहा कि आज वे बेहद खुश हैं कि उनका परिवार बढ़ रहा है। अधिक से अधिक बहनों को रोजगार देकर स्वावलंबी बनाने का उनका लक्ष्य निश्चित रूप से पूरा होगा। यह प्रशिक्षण केंद्र खुल जाने से क्षेत्र की महिलाओं को रोजगार का अवसर प्राप्त होगा। ट्रेनिंग के बाद बॉडी केयर कंपनी की ओर से जॉब मिलने की पॉसिबिलिटी बढ़ जाएगी।

प्रशिक्षण के बाद यही महिलाएं प्रोडक्शन भी करेंगी। जी क्रिएशन बी टू फैक्ट्री की स्थापना में खुशनूर अली उर्फ लाला का योगदान रहा। इस मौके पर रिटायर्ड हेड कांस्टेबल मोहम्मद उमर, कांग्रेस के प्रदेश महासचिव मोहम्मद जफर, पूर्व सभासद मुन्ना कुरैशी, शफीक कुरैशी, हफीजुल हसन, जमीरउद्दीन, प्रदीप सक्सेना, मोहम्मद सलमान, मो0 ताज , मोहम्मद शोएब, जहीर खान, बाबू भाई, वहीद प्रधान कड़ा, अनवर भाई दिल्ली, छोटे मियां आदि अनेक गणमान्य मौजूद रहे। इस मौके पर कवि एवं शायर शिव शरण बंधु एवं अन्य को भी शाल भेंट कर सम्मानित किया गया।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें