कौशांबी
*आगामी स्नातक एम एल सी चुनाव को लेकर किया बैठक*
सिराथू (कौशांबी):भारतीय जनता पार्टी के शिक्षण संस्थान प्रकोष्ठ के प्रदेश सह-संयोजक मलयज शर्मा ने शुक्रवार को सिराथू क्षेत्र का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने आगामी स्नातक एमएलसी चुनाव की तैयारियों को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं और शिक्षकों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की।यह बैठक कौशांबी के निर्मला टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज, गनपा में आयोजित की गई, जिसमें मलयज शर्मा ने विशेष रूप से इस बात पर जोर दिया कि अधिक से अधिक लोग स्नातक मतदाता बनें और सभी का मतदाता पंजीकरण समय से पूर्ण किया जाए।बैठक में पूर्व चेयरमैन नरेश केशरवानी,चंद्रदत्त शुक्ला भाजपा नेता, धर्मा देवी इंटर कॉलेज के प्रबंधक राम सुभग त्रिपाठी,विकास कुमार ,सुरेश कुमार, शिक्षक जितेंद्र कुमार मिश्रा, पूर्व प्रधान मूल प्रकाश त्रिपाठी और समाजसेवी भानु प्रताप मौर्य सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। सभी ने एमएलसी चुनाव की तैयारियों को लेकर विचार-विमर्श किया और मतदाता जागरूकता अभियान को तेज करने का संकल्प लिया।







