अपर जिलाधिकारी ने की जिला सड़क सुरक्षा समिति एवं जिला विद्यालय यान परिवहन सुरक्षा समिति की बैठक

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी

*अपर जिलाधिकारी ने की जिला सड़क सुरक्षा समिति एवं जिला विद्यालय यान परिवहन सुरक्षा समिति की बैठक*

अपर जिलाधिकारी शालिनी प्रभाकर ने उदयन सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति एवं जिला विद्यालय यान परिवहन सुरक्षा समिति की बैठक की।
बैठक में जनपद की सड़क दुर्घटनाओं की समीक्षा के दौरान अधिशासी अभियंता,लोनिवि हरिवंश सिंह ने कहा कि जनपद में होने वाली सड़क दुर्घटनाओं में अधिकतर सड़क दुर्घटनाएं एन.एच.ए.आई. पर हुई है,जिस पर अपर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों से कहा कि सड़क दुर्घटनाओं के कारण का पता लगाकर, सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित किया जाय।
अपर जिलाधिकारी ने सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी से कहा कि मंझनपुर,सिराथू एवं चायल में नेत्र परीक्षण शिविर आयोजित कर स्कूली बस चालकों का नेत्र परीक्षण कराया जाय तथा स्कूल संचालकों से यह प्रमाण-पत्र लिया जाय की उनके द्वारा बस चालकों का नेत्र परीक्षण करा लिया गया है। उन्होंने कहा कि जिन सड़कों के किनारे स्कूल संचालित हैं, वहां पर साइनेज बोर्ड लगवाए जाय। उन्होंने कहा कि रायबरेली से प्रयागराज जाने वाली हाईवे पर जनपद कौशांबी जाने के लिए कहा से मुड़ना हैं,कोई भी साइनेज बोर्ड नहीं लगा है, वहां पर समुचित साइनेज बोर्ड लगवाए जाए।
अपर जिलाधिकारी ने कहा कि ऐसे ऑटो/टेम्पो चालक, जिनके द्वारा सीट बढ़ाकर मानक से अधिक सवारी बैठाया जा रहा है, इन ऑटो/टेम्पो को चिन्हित कर कार्यवाही किया जाय।


सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी ने बताया कि जनपद में बिना हेलमेट,बिना सीट बेल्ट, गलत दिशा में वाहन चलाने वालों, शराब पीकर वाहन चलाने वालों, वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात करने वालों एवं ओवरलोडेड वाहनों के विरुद्ध निरंतर कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि जनपद में 410 स्कूली वाहन पंजीकृत हैं, जिसमें से 26 स्कूली वाहनों का प्रमाण पत्र नहीं लिया गया है। इन 26 स्कूल वाहनों के स्वामी को नोटिस देकर, पंजीयन निलंबन की कार्यवाही की जा रही है, जिसमें से 18 स्कूली वाहनों का पंजीयन निलंबित भी की जा चुकी है।

 

रिपोर्ट- ताज उद्दीन कौशाम्बी

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें