कौशाम्बी
पूर्व विधायक चायल संजय कुमार गुप्ता ने बजहा स्थित अपने देव फिलिंग स्टेशन पर प्रत्येक शनिवार की तरह आज भी जनसुनवाई कार्यक्रम किया जनसुनवाई में 16 शिकायती प्राप्त हुई 4 शिकायतों का विधायक ने तत्काल निस्तारण किया शेष बचे शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को फोन के माध्यम से अति शीघ्र निस्तारण हेतु निर्देशित किया शिकायतों में मुख्य रूप से जलीलपुर से बनवारी लाल गुप्ता ने जमीनी विवाद को बताया, असवा से अमीता दिवाकर ने शिकायती पत्र देते हुए बताया कि मेरा आंगनवाड़ी में चयन हुआ है परंतु विभागीय अधिकारियों द्वारा मेरी नियुक्ति नहीं की गई।

गुप्ता ने तत्काल जिला अधिकारी मधुसूदन हुलगी कौशांबी से वार्ता कर शिकायतकर्ता को नियुक्ति दिलाने का भरोसा दिलाया आरम सिंह बलिहावा से गांव की ही आशुतोष पर सरकारी जमीन तलबी रब्बा 42 व बंजर भूमि 36 पर अवैध कब्जा का आरोप लगाया पूर्व विधायक गुप्ता ने समस्त समस्याओ का अवलोकन करते हुए गुप्ता ने सभी के समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र निस्तारण हेतु सम्बंधित अधिकारियो से वार्ता कर समस्याओं को निस्तारण हेतु निर्देशित किया।
रिपोर्ट-ताज उद्दीन/कौशाम्बी






