चोरी की घटना का पुलिस ने किया खुलासा,तीन आरोपी गिरफ्तार

कौशाम्बी

कड़ाधाम के देवीगंज में सोमवार की रात सराफा की दुकान को चोर खंगाल ले गए थे। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच की। जांच के दौरान पुलिस ने चोरी में शामिल तीन अंतरजनपदीय चोरों को गिरफ्तार किया। गुरुवार को आरोपियों को जेल भेज दिया गया।

देवीगंज निवासी प्रमोद सोनी ने बाजार में सैनी रोड पर सराफा की दुकान खोल रखी है। सोमवार की रात चोर सेंध काटकर दस हजार रुपया नकद के अलावा सोने व चांदी के जेवर उठा ले गए थे। बगल में रोशन अंसारी की किराना की दुकान से भी चोर सामान समेट ले गए थे। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। इस दौरान पुलिस ने आरोपी मो. मुदस्सिर पुत्र मो. मुनव्वर अली निवासी कासिमपुर कटरा जनपद फतेहपुर, रेयाज अहमद उर्फ भैया पुत्र स्व. अंसार अहमद निवासी बकरा मंडी मुठ्ठीगंज जनपद प्रयागराज और सुमित कुमार गौतम पुत्र स्व. राम किशोर निवासी कस्बा उंचाहार थाना उंचाहार जनपद रायबरेली को भानीपुर गांव के समीप से बुधवार रात गिरफ्तार किया। पकड़े गए चोरों के कब्जे से पुलिस ने नकदी रुपया के अलावा चोरी हुए जेवर बरामद किए हैं।

आरोपी रियाज अहमद ने बताया कि कड़ा में उसकी रिश्तेदारी है। वह दो साल से रिश्तेदारी में ही रहा था। खर्चा न चलने की वजह से उसने चोरी की घटना को अंजाम दिया।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More