माचिस न देने पर भाई ने बहन की धारदार हथियार से कर दी हत्या

माचिस न देने पर भाई ने बहन की धारदार हथियार से कर दी हत्या

यूपी की कौशांबी जिले में दिल दहला देने वाली एक घटना सामने आई है बताया जा रहा है कि कोखराज थाना इलाके के बालक मऊ गांव में खाना बना रही बहन को भाई ने धारदार हथियार से सर पर वार कर दिया जिसके चलते बहन की तड़प कर दर्दनाक मौत हो गई।

बहन राज दुलारी बना रही थी घर मे खाना

मृतक राजदुलारी घर में खाना बना रही थी तभी उसका भाई अचानक किचन के पास पहुंचता है अब अपनी बहन से माचिस मांगने लगता है बहन खाना बना रही थी जिसके चलते उसने माचिस नहीं दिया इसके बाद कुँवर सिंह किचन से बाहर आता है बाहर आने के बाद घर में रखे धारदार हथियार से उसके सर पर हमला कर देता है इसके बाद वह घर के आगे और पीछे के दरवाजे बंद कर वही काफी देर तक बैठा रहता है के बुखार सुनकर जब तक लोग अंदर आते हैं तब तक राजदुलारी की तड़प कर मौत हो जाती है।

मृतक का भाई कुँवर सिंह करता है नशा

मृतक राजदुलारी का भाई कुंवर सिंह सुबह से लेकर शाम तक नशे में रहता है आज भी सुबह उठने नशा किया था इसके बाद घर आया और घर आने के बाद अपनी बहन रात दुलारी से मांगने लगा माचिस ने मिलने पर कुंवर सिंह ने अपनी बहन राज दुलारी को सर पर कुल्हाड़ी मार कर मौत के घाट उतार दिया।

ग्रामीणों ने बताया कि पिता बाहर मजदूरी करता था

आरोपी कुमार सिंह के बारे में ग्रामीण जानकारी दिया है कि इसके पिता घर के बाहर मजदूरी का काम करने गया हुआ था। तभी उसकी जानकारी दी गई और काम छोड़कर फौरन घर वापस आ गया उसने बताया कि भाई-बहन में कभी कोई विवाद नहीं होता था अचानक आज कुंवर सिंह ने उसे पर हमला कर दिया जिससे मेरी बेटी की मौत हो गई राय क्यों हुई इसका पता उसको नही है।

घटना स्थल पर एएसपी और सीओ मौके पर पहुँचे ली घटना की जानकारी।

अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार और सिराथू क्षेत्राधिकार सतेंद्र तिवारी घटनास्थल पर पहुंचे थे और कोखराज पुलिस से घटना के बारे में जानकारी लेकर हत्या के जगह पर पहुँच कर देखा मौके से ही आला कत्ल बरामद हो गया है। आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है और डेड बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

क्षेत्राधिकार सिराथू सत्यम तिवारी ने घटना के बारे में जानकारी दी है कि भाई-बहन के बीच माचिस को लेकर विवाद हो गया था जिसके बाद गुस्सा आए भाई ने अपनी बहन पर धारदार हथियार से सर पर हमला कर उसको घायल कर दिया था जिससे तड़प कर उसकी मौत हो गई है पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर डेड बॉडी को भेज दिया है आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है आगे की विधि कार्यवाही की जा रही है

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More