पीड़िता से मिलने जा रही चायल विधायक को पुलिस ने लौटाया – प्रतिनिधियों से पहुंचाई आर्थिक मदद

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पीड़िता से मिलने जा रही चायल विधायक को पुलिस ने लौटाया
– प्रतिनिधियों से पहुंचाई आर्थिक मदद
कौशांबी। जिले के बहुचर्चित लोहण्दा कांड के एक पखवारे बाद चायल विधायक पूजा पाल ने रविवार को अपने दल बल के साथ पीड़ित मासूम के घर जाने का इरादा बनाया। लेकिन गांव के बाहर ही रास्ते में मौजूद पुलिस कर्मियों ने उन्हें रोक लिया और कानून का हवाला देते हुए उन्हें वापस कर दिया। अंत में विधायक ने अपने प्रतिनिधियों के माध्यम से पीड़िता के घर पर एक लाख रुपए की आर्थिक मदद वाला चेक पहुंचाया है।

गौरतलब है कि कौशांबी जिले में इस समय सैनी कोतवाली का लोहण्दा गांव सुर्खियों में है। पिछले करीब बीस दिन से यह गांव देश और प्रदेश के राजनीतिक गलियारे में चर्चा का विषय बना हुआ है। मामले में कई पुलिस कर्मियों को निलंबित किया जा चुका है जबकि पुलिस के कई अधिकारियों स्थानान्तरण भी हो चुका है। पूरे प्रकरण की निगरानी प्रयागराज एडीजी स्वयं कर रहे हैं। एक सप्ताह से मामले में पीड़िता के पक्ष से न्याय की दरकार करते हुए देश और प्रदेश के लामबंद हुए तो चायल विधायक पूजा पाल को भी अपनी जिम्मेदारी का अहसास हुआ। तीन दिन पूर्व उन्होंने प्रकरण में पीड़िता के घर जाने का मन बनाया तो सक्रिय रही कौशांबी पुलिस ने रास्ते में ही उन्हें रोक कर कानून का हवाला देते हुए लव लश्कर सहित वापस का दिया था। रविवार की सुबह दोबारा उन्होंने अपने लाव लश्कर के साथ पीड़िता के घर पहुंच कर संवेदना व्यक्त करने की योजना बनाई। लेकिन जैसे ही उनका काफिला गांव के पास पहुंचा तो पहले से ही सक्रिय रही पुलिस टीम ने धारा 144 और कानून के उल्लंघन होने का हवाला देकर उनको वापस कर दिया। इस दौरान काफी मान मनौवल के बाद पुलिस तीन ने विधायक के काफिले मोजूद रहे उनके प्रतिनिधि सुरेश पाल, भानु पाल, शिव पूजन पाल, बच्चन पाल को पीड़िता के घर जाने दिया। इस पर विधायक ने अपने प्रतिनिधि सुरेश पाल के हाथ से एक लाख रुपए की आर्थिक मदद वाला चेक पहुंचाया है।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें