PTI के पत्रकार ओमनीश तिवारी के आवास पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी

कौशाम्बी जिले में बुधवार की रात उस समय अफरा-तफरी मच गई जब PTI के पत्रकार ओमनीश तिवारी के आवास पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी, बदमाशों ने पहले पत्रकार के घर पर फायरिंग की और फिर मौके से भागते हुए दारानगर गांव के पास उनकी कार पर भी गोलियां चलाईं। गनीमत रही कि पत्रकार और उनके परिजन इस हमले में बाल-बाल बच गए। स्थानीय ग्रामीणों ने घटना कर भागते हुए दो बदमाशों को दौड़ाकर पकड़ लिया और उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया।पुलिस ने मामले की जांच की और बदमाशो से पूछताछ की।

घटना कड़ा धाम थाना क्षेत्र के दारानगर की हैं जहा PTI के पत्रकार ओमनीश तिवारी के घर और उनकी कार पर फायरिंग की गई है,हालांकि इस हमले में कोई घायल नहीं हुआ,और ग्रामीणों ने भगा रहे दोनों बदमाशो को पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया,पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों मो० कैफ पुत्र हासिम निवासी नयागंज थाना करारी और मो0 इसराइल अहमद पुत्र गुलाब अहमद निवासी गढईपर थाना करारी के पास से अवैध तमंचा और कारतूस बरामद किया है।वही मोहम्मद कैफ पर पूर्व में ही कड़ा धाम थाना पर हत्या का प्रयास,अपहरण आदि कई धाराओं में 4 मुकदमे दर्ज है।पुलिस ने दोनो आरोपियों को लिखापढ़ी कर न्यायालय पेश किया जहा से उन्हे जेल भेज दिया गया।

पत्रकार ओमनीश तिवारी ने प्रशासन से मांग की है कि हमले की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए और दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें