साथ पढ़ते-पढ़ते एक-दूसरे को दिल दे बैठीं 2 सहेलियां, शादी की जिद पर अड़ीं; घरवाले हैरान

मेरठ

*साथ पढ़ते-पढ़ते एक-दूसरे को दिल दे बैठीं 2 सहेलियां, शादी की जिद पर अड़ीं; घरवाले हैरान*

मेरठ में साथ पढ़ते-पढ़ते दो सहेलियां एक-दूसरे को दिल दे बैठीं। जिले के परीक्षितगढ़ क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों की दो सहेलियों ने आपस में प्यार के चलते शादी का ऐलान कर दिया। उन्होंने घर से फरार होने का प्रयास किया तो परिजनों ने उन्हें पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। बाद में पुलिस ने दोनों को समझाबुझाकर परिजनों के हवाले कर दिया।
दोनों छात्राओं ने दो साल पूर्व एक ही इंटर कॉलेज से इंटरमीडिएट की पढ़ाई की थी। उस दौरान दोनों में दोस्ती हो गई जिसके बाद उन्होंने एक-दूसरे के साथ रहने की कसम भी खाई थी। इसकी जानकारी उनके परिजनों को लगी तो उन्होंने दोनों को समझाने का प्रयास किया लेकिन वह मानने को तैयार नहीं थीं। मंगलवार को परिजनों को सूचना मिली की दोनों बाइक से फरार होने की तैयारी कर रही हैं। इस पर दोनों को बाइक सहित परीक्षितगढ़ से पकड़ लिया। इस पर उन्होंने एक-दूसरे से शादी का ऐलान कर दिया, जिसके बाद परिजन दोनों को लेकर थाने पहुंचे। थोन में भी दोनों सहेलियां आपस में शादी करने की जिद पर अड़ी रहीं। घंटों मशक्कत के बाद परिजन दोनों को समझा बुझाकर घर ले गए। उधर, एसएचओ दिनेश प्रताप सिंह ने बताया कि दोनों लड़कियां बालिग हैं। परिजन उन्हें अपने साथ ले गए हैं, थाने में कोई तहरीर नहीं दी गई है।


*चर्चाओं का बाजार गर्म*
एक-दूसरे से शादी करने का ऐलान करने वाली सहेलियों को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। उधर, लड़कियों के परिवारीजन परेशान हैं। वे लगातार उन्हें समझाने का प्रयास कर रहे हैं। दो साल पहले दोनों साथ पढ़ती थीं। दोनों के बीच अच्छी दोस्ती थी। दोनों एक-दूसरे के साथ काफी वक्त गुजारती थीं। लेकिन तब किसी ने नहीं सोचा था कि दोनों के बीच इस तरह के रिश्ते हो सकते हैं। अब जब दोनों जिंदगी भर साथ रहने की जिद करने लगी हैं तो हर कोई हैरान है।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More